पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी पहुंचे जिला अस्पताल
जाना घायल पुलिस कर्मियों का हाल-चाल संपूर्ण घटनाक्रम की ली जानकारी

सागर/ गत गुरुवार को सुरखी थाना क्षेत्र के महुआखेड़ा गांव में वारंटियों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम को घेर कर अपराधियों और उनके परिजनों के द्वारा लाठी,पत्थर और कुल्हाड़ी से हमला करने की घटित घटना में घायल पुलिस कर्मियों का हाल-चाल जानने मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी जिला अस्पताल पहुंचे।जहां श्री चौधरी ने घायल प्रधान आरक्षक प्यारेलाल और आरक्षक बृजेंद्र का हाल-चाल जाना तथा संपूर्ण घटनाक्रम की विस्तारित जानकारी लेते हुये घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। अपराधियों द्वारा पुलिस टीम पर हमला करने की घटना पर पूर्व मंत्री श्री चौधरी ने पुलिस प्रशासन की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुये कहा कि आदतन अपराधियों और बारंटियो को पकड़ने पुलिस टीम का बिना किसी पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के जाना बड़े ही आश्चर्य की बात है साथ ही सागर जिलें के विभिन्न थानों में पदस्थ मैदानी अमलें की तैनाती व मन माफिक थानों में बार बार पदस्थ होने और अवैध शराब,जुआ,सट्टा सहित अपराधियों व अवैध कारोबारियों से पुलिस की सांठ गांठ के चलते उन पर कार्यवाही ना होने से अपराधियों व अवैध कारोबारियों में पुलिस का भय नही रह गया हैं परिणाम स्वरूप इस तरीके की घटना को अंजाम दिया गया हैं। पूर्व मंत्री श्री चौधरी ने पुलिस टीम पर हमलें की घटना की उच्च स्तरीय जांच कर कार्यवाही तथा जिलें में पनप रहे अवैध शराब,जुआ,सट्टा सहित अपराधियों व अवैध कारोबारियों पर ठोस कार्यवाही की जावें जिससे कि अपराधियों व अवैध कारोबारी में पुलिस का भय बना रहें।

