
अंधमूक बायपास में वारदात
जबलपुर। गढ़ा थाना अतंर्गत अंधमूक बायपास के पास गत दिवस मुंबई से आए ट्रक ड्रायवर को चाकू मारकर चार अज्ञात बदमाशों ने दो हजार रुपए नगद और मोबाइल लूट लिया| घटना में घायल ड्रायवर को मेडीकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया| दरअसल हाईवे में लूट की घटनाएं नहीं थम रही है| पुलिस चाकूबाजी की घटना को सड़क दुर्घटना का बताकर लूट की घटना पचा जाती है| हालांकि इस मामलें में पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है| घटना के संबंध में पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ निवासी अजय पाल पेशे से ड्रायवर है जो गुवाहटी से मुंबई जाने को निकला था और उसकी गाड़ी में एवरेज का प्रॉब्लम था कंपनी वालों के कहने पर जबलपुर में सवर्सिंग करने के लिए रुका हुआ था तभी रात 10:30 और 11:00 के बीच खाना खाने के लिए ढाबे में जा रहा था इसी दौरान सामने से आ रहे नकाबपोश बाइक सवार चार बदमाशों ने उसे रोक लिया और उसके ऊपर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया बदमाशों ने युवक के पास रखे नदी पैसे और मोबाइल लूट कर वहां से भाग निकले घायल युवक को आसपास के लोगों ने देखा तो उसे 108 की मदद से जबलपुर के मेडिकल अस्पताल भिजवाया जहां उसका डॉक्टर की निगरानी में इलाज किया जा रहा है|
