Spread the love

पुराना शोभापुर में वारदात
जबलपुर। रांझी थानांतर्गत पुराना शोभापुर में एक युवक को चार बदमाशों ने बीती रात घर से घर से बाहर बुलाया, शराब पीने के लिए रुपए मांगे, न देने पर गाली-गलौज कर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं। रांझी थाना पुलिस के अनुसार इस मामले में घायल पुराना शोभापुर निवासी 44 वर्षीय प्रदीप दुबे ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार प्रदीप ने बताया कि गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे वह अपने घर में मोटर सायकिल अंदर खड़ी कर रहा था तभी आरोपी पवन रजक ने प्रदीप को आवाज लगाकर बुलाया। प्रदीप घर से बाहर निकला ही था कि आरोपी पवन रजक, कृष्णा रजक, शुभम सेन, शीपू ठाकुर उसे घेर लिया और उससे शराब पीने के लिये एक हजार रूपये मांगे। प्रदीप के रूपये देने से मना करने पर चारों उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। प्रदीप ने गालियां देने से मना किया तो आरोपी शुभम सेन एवं शीपू ठाकुर ने उसे पकड़ लिया एवं बोले कि प्रदीप की हत्या कर देते हैं। आरोपी पवन रजक एवं कृष्णा रजक ने हत्या करने की नियत से चाकू से हमला करने लगे। उसने बचाव किया तो उसके बायें पैर की जांघ में सामने एवं पीछे तरफ चोटें आ गयीं। आसपास के लोगों केा आते देख दोनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। रिपोर्ट पर धारा 119(1), 296, 109, 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। एसपी सम्पत उपाध्याय द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर एएसपी शहर आनंद कलादगी एवं सीएसपी के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *