
गुना | दिनांक 29 मार्च 2025 को सायंकाल 06:15 बजे ग्राम वटावदा, तहसील चांचौड़ा अंतर्गत वटावदा-मृगवास रोड पर श्री रामप्रसाद माली निवासी ग्राम वटावदा के खेत पर एक बोरिंग मशीन द्वारा बगैर सक्षम अनुमति नलकूप खनन किया जा रहा था, जिसकी सूचना प्राप्त होने पर सहायक यंत्री, उपयंत्री पी.एच.ई. चांचौड़ा व श्री मयंक खेमरिया तहसीलदार चांचौड़ा, श्री शुभम जैन नायब तहसीलदार चांचौड़ा मौके पर पहुंचे तथा नलकूप की मशीन ्य्र01रूक्क7593 के द्वारा बिना पूर्वानुमति के अनाधिकृत रूप से नलकूप खनन करते पाये जाने पर मध्यप्रदेश पेयजल परिरक्षण (संशोधन) अधिनियम 2022 के तहत प्रकरण तैयार किया गया तथा नलकूप की मशीन को थाना मृगवास में सुपुर्द किया गया। अनावेदक श्री श्रवण पर अनाधिकृत रूप से नलकूप खनन पर राशि 10000/- रूपये (दस हजार रूपये) का अर्थदण्ड आरोपित किया गया। ज्ञात है कि कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा संपूर्ण गुना जिले को जल अभावग्रस्त घोषित किया गया है तथा निजी नलकूप के खनन व पुराने नलकूपों की सफाई पर वर्ष 2024-25 वर्षाऋतु आने या अन्य आदेश होने तक प्रतिबन्ध लगाया गया है। विशेष परिस्थितियों अथवा अति आवश्यकता होने पर नलकूप खनन/पुराने नलकूप की सफाई/नलकूप का गहरीकरण की अनुमति प्रदान करने हेतु संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को अधिकृत किया गया है-
