Spread the love

ग्वालियर| महाराजपुरा थाना क्षेत्र न्यू गणेश विहार कॉलोनी महिला से मिलने आए फेसबुक फ्रेंड ने महिला मित्र को अकेला देखा तो जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जब पीड़िता आरोपी के शोषण से तंग आ गई तो थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की।
जानकारी के अनुसार महाराजपुरा थाना क्षेत्र के न्यू गणेश विहार कॉलोनी निवासी तीस वर्षीय महिला ने शिकायत की है कि दो साल पहले उसकी दोस्ती फेसबुक पर भिण्ड निवासी सतेन्द्र शर्मा उर्फ मिथुन से हुई थी। दोस्ती होने के बाद उनके बीच मोबइल पर बातचीत होने लगी। एक साल पहले सतेन्द्र उससे मिलने के लिए उसके घर पर आया था। दोस्ती होने के चलते उसने उसे अंदर बिठाया, वहां पर उसे अकेला देखकर जान से मारने की धमकी देकर सतेन्द्र ने उसके साथ दुष्कर्म काम किया। इसी बीच उसके अश्लील फोटो ले लिए। काफी समय से वह उसे धमकाकर उसके साथ गलत काम कर रहा था, अब वह उससे काफी परेशान हो गई तो थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *