Spread the love

गोंडा। मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड का चर्चा पूरे देश भर में है। वहीं अब राज्य के गोंडा में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां पति-पत्नी के झगड़े में पत्नी ने पति को ऐसी ही धमकी दे डाली। कि पति के हाथपांव फूल गए। यहां एक महिला ने झगड़े में अपने पति से कह दिया कि मेरठ हत्याकांड की तरह तुम्हें भी काटकर ड्रम में भरवा दूंगी।
पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिली है और जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी। मूल रूप से झांसी निवासी और वर्तमान में गोंडा में जल निगम में कार्यरत जूनियर इंजीनियर (जेई) धर्मेंद्र कुशवाहा ने पत्नी माया मौर्य और उसके प्रेमी नीरज मौर्य पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पति कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने 2016 में बस्ती जिले निवासी माया से प्रेम विवाह किया था। उन्होंने बताया कि बेटी के जन्म के बाद उन्होंने अपनी पत्नी के नाम से तीन चार पहिया वाहन खरीदे और उसकी किश्तें चुकाते रहे। कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने 2022 में माया के नाम से जमीन खरीदी और मकान निर्माण का ठेका उसके रिश्तेदार नीरज को दिया। इस दौरान माया अपने रिश्तेदार के करीब आ गई और कोविड-19 में नीरज की पत्नी की मौत के बाद उनके संबंध और प्रगाढ़ हो गए।
कुशवाह ने दावा किया कि 7 जुलाई 2024 को माया और नीरज को आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। जब विरोध किया, तब मेरे साथ मारपीट की गई और माया घर छोड़कर चली गई। माया बाद में 25 अगस्त 2024 को नीरज के साथ घर लौटी और जबरन ताला तोड़कर अंदर घुस गई। वह 15 ग्राम सोने की चेन और नकदी लेकर फरार हो गई। इसके अलावा महिला द्वारा पति को वाइपर से पीटन का वीडियो भी सामने आया है। कुशवाहा ने इस संबंध में 1 सितंबर 2024 को शिकायत दर्ज कराई। 29 मार्च 2025 को माया ने उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी और जब विरोध किया, तब अपने प्रेमी नीरज के साथ मिलकर मां और बेटे दोनों की पिटाई कर दी।
इस बीच माया ने दावा किया कि उसका पति झूठा आरोप लगा रहा है। पति परेशान कर रहा है और चार बार गर्भपात के लिए मजबूर कर चुका है। माया ने अपनी शिकायत में कहा कि कुशवाह ने जुलाई 2024 में उसके साथ मारपीट की जिसके बाद उसने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद कुशवाहा ने तलाक का केस दर्ज करा घर से निकाल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *