Spread the love

वक्फ कानून में बदलाव की हम पुरजोर मुखालफत करेंगेमुफ्ती-ए-आजम मप्र मौलाना मुसाहिद रजा कादरी

जबलपुर। ईद उल फित्र पर ईदगाह कला में अपनी तकरीर में मुफ्ती-ए-आजम मप्र मौलाना मुसाहिद रजा कादरी ने कहा कि हिंदुस्तान की सरकार वक्फ कानून में जो बदलाव करना चाहती है उसे हम कतई मंजूर नहीं करेंगे, क्योंकि बदलाव करने के पीछे का मकसद वक्फ की सम्पत्ति पर नजर गड़ाना है, इसलिए जंगल चले जाओ वहां बहुत सम्पत्ति है, वक्फ कानून में बदलाव की हम पुरजोर मुखालफत करेंगे।
मुफ्ती-ए-आजम मध्यप्रदेश मौलाना मुशाहिद रजा ने कहा इस्लाम वो मजहब है जिसने कैसे जीना है इस पर हर तरह से जानकारी दी है। प्रत्येक मुसलमान पर पांच वक्त की नमाज फर्ज है लेकिन बीमार, बुजुर्ग और महिलाओं, बच्चों को परिस्थति के अनुसार छूट भी है। मुसलमानों को तालीम हासिल करना चाहिए, बच्चों को मोबाइल से दूर करना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि हिंदुस्तान में सदियों से अलग अलग धर्मों व मजहबों को मानने वाले मिल जुल कर त्यौहार मना रहे हैं। कौमी एकता हमारे मुल्क की पहचान है। सभी लोग अपने धार्मिक व मजहबी उसूलों के प्रति पाबंद रहकर एक दूसरे का सम्मान करते हुये हिन्दुस्तान की तरक्की खुशहाली में हाथ बंटाये। इस्लाम में पांच प्रमुख स्तम्भ हैं, जिनमें कलमा, नमाज, रोजा, हज और जकात हैं। इस अवसर पर विधायक लखन घनघोरिया, पूर्व विधायक विनय सक्सेना, दिनेश यादव, सहित तमाम जनप्रतिनिधियों ने ईद की मुबारकबाद दी|
सजदे मे झुके सर……………
तक़रीर के उपरांत नायबे मुफ्ती-ए-आजम हज़रत सूफी जियाउल हक कादरी बुर्हानी ने प्रात: 10:30 बजे ईदुल फ़ित्र की नमाज अदा कराई। लगभग 50 हजार मुस्लिमों ने एक साथ ईदगाह रानीताल मे नमाज अदा की। ईदगाह मे अल्लाहो अकबर की गूंज पर हज़ारो सर एक साथ सजदे में झुक गए। नमाजोपरांत ईदुल फ़ित्र का खुत्बा पढ़ा गया। अंत मे मौलाना साहब ने अमन शांति व खुशहाली की दुआएँ की। नमाज अदा करने के बाद नमाज़ियो ने आपस मे गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद पेश की। ईदगाह के प्रवेश द्वार पर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनो के कार्यकर्ता, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने मौलाना साहब व मुस्लिम बंधुओ से गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दी।
अलसुबह से शुरूआत…………..
प्रात: काल से ही ईदगाह कला रानीताल मे नमाज़ियो का आगमन शुरू हो गया था। आसपास के गाँव देहातों से भी बड़ी संख्या मे नमाजी ईदगाह पहुँचे। जो पहले आये, वे अगली सफों मे बैठे, देर से आने वालों को पिछली कतारों मे जगह मिली। धीरे-धीरे पूरी ईदगाह नमाज़ियो से भर गई। 10 बजे मुफ्ती-ए-आज़म मौलाना डॉ.मुशाहिद रजा कादरी एवं नायाब मौलाना जिलाउल हक कादरी बुर्हानी साहब तशरीफ लाये। अक़ीदतमंदो ने नारा-ए-तकबीर अल्लाहो अकबर के मौलाना साहब का इस्तक़बाल किया।
मोमिन ईदगाह जबलपुर……………..
मोमिन ईदगाह गोहलपुर मे प्रात: 8 बजे हजारों की तादाद मे मुसलमानों ने ईदुल फ़ित्र की नमाज अदा की। हाफिज मोहम्मद ताहिर साहब ने ईद की नमाज अदा कराई।
गढ़ा ईदगाह…………..
उपनगरीय क्षेत्र गढ़ा स्थित काजी मुहल्ला मे क्षेत्रीय मुस्लिमों ईदुल फ़ित्र की नमाज अदा की हाफिज कारी मौलान अमीर अशरफ ने ईद की नमाज अदा कराई। नेताजी सुभाष चंद्र बोस शासकीय मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय मे सेवारत मुस्लिम कर्मचारियों तथा मुस्लिम विद्यार्थीयों ने भी गढ़ा ईदगाह मे ईदुल फ़ित्र की नमाज अदा की। नमाज़ोंपरांत नमाज़ियो ने आपस में गले मिलकर एक- दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।
शिया जामा मस्जिद……………….
फूटाताल स्थित शिया जामा मस्जिद जाकिर अली मे प्रात: 10 बजे शिया मुस्लिमों ने ईद की नमाज अदा की। मौलाना सैय्यद हैदर मेहदी साहब ने ईदुल फ़ित्र की नमाज अदा कराई। शिया बहुल क्षेत्र गलगला बेलबाग टोरिया मे दिन भर ईद की चहल पहल रही।
सदर ईदगाह …………..
सदर ईदगाह में जियाउर रजा चांद कादरी ने ईद की नामाज अदा कराई| नामाज उपरांत सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद पेश की| इसी तरह आगा दरगाह में मौलाना सुल्तान अहमद ने ईद उल फित्र की नामाज अदा कराई|
ईद की मीठी सेवाईया…………..
मुस्लिम बहुल क्षेत्रों मे दिन भर खुशी और हर्षोल्लास का माहौल छाया रहा। मुस्लिम परिवारों मे ईद की मीठी सेवाईया खाने-खिलाने का दौर चलता रहा। मुस्लिमों ने अपने हिंदू मित्रों को भी दावत दी तथा ईद की मीठी सेवाईया पेश कर दोस्ती और भाईचारे की मिठास बढ़ाई। मासूम बच्चें भी सुबह से नमाज पढ़कर अपने परिवारजनों से ईद की ईदी लेने पहुँचे और फिर ईदी लेकर मुस्लिम मोहल्लों मे लगे झूले व अन्य खाने पीने के आईटमो का लुत्फ उठाया। झूले पर बच्चों सहित बड़ों ने भी आनंद लिया। मुस्लिम बस्तियों मे पूरे दिन चहल- पहल बनी रही। जनप्रतिनिधि गण व अन्य धर्मावलंबी सभी ने मुस्लिम बस्तियों मे आकर मुस्लिम बंधुओ को ईद की मुबारकबाद पेश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *