
आक्रोशित ईसाई समाज ने किया एसपी आफिस का घेराव
जबलपुर। विगत दिवस रांझी थाना परिसर में ईसाई समाज के फॉदर के साथ मारपीट की घटना ने अब तूल पकड़ लिया है. मसीह समाज ने इस घटना का विरोध करते हुए कहा है कि पुलिस की मौजदूगी में थाना के अंदर फादर के साथ हिन्दूवाद संगठनों के अधिकारों ने फादर के साथ मारपीट की| जिसके सीसीटीव्ही फुटेज मौजूद है| मसीह समाज ने एसपी आफिस का घेराव कर प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की| कलेक्टर को भी ज्ञापन सौंपा गया| ज्ञापन सौंपते समय मसीह समाज के बरला जॉन, डेविड फ्रांसिस, संजय मैथ्यू, विनोद चेम्बर, मनोज एंथोनी, फ्रांसिस जोसेफ, एडवोकेट किस्टोफर एंथोनी आदि उपस्थित थे| मसीह समाज का आरोप है कि फॉदर जॉर्ज डेविस व उनके साथियों के साथ इस तरह से थाना परिसर में मारपीट की गई, जैसे वे कोई बड़े अपराधी हो. महिलाओं ने भी फॉदर के साथ धक्का मुक्की की. इस घटना के विरोध में आक्रोशित ईसाई समाज के लोगों ने एसपी आफिस का घेराव किया और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा| प्रदर्शन कर रहे लोगों से एसपी से चर्चा करते हुए कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी, मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी.
