
प्रदेश के बाहर बिजली बेचने के दाम घटाए
जबलपुर। प्रदेश में 150 से 300 यूनिट तक के बिजली की खपत करने वालें सर्वसाधारण उपभोक्ताओं को पूर्व के 6 रुपए 61 पैसे प्रति यूनिट रेट में इस वर्ष और भी 18 पैसे बढ़ाकर उसे 6 रुपए 79 पैसे प्रति यूनिट रेट कर दिया गया है|
वहीं प्रदेश के बाहर प्रदेश की ही सरप्लस बिजली बेचने के पूर्व के रेट 4 रुपए 58 पैसे में 27 पैसे और घटाकर इस वर्ष रेट 4 रुपए 31 पैसे कर दिया गया है|
इससे स्पष्ट होता है कि प्रदेश की ही बिजली प्रदेश के बाहर बेचने के लिए पहले से ही सस्ते रेट कर दिए गए थे और अब उसे और भी सस्ती कर दी गई है| इसी के उल्टे वहीं बिजली प्रदेश के अंदर पहले से ही महंगी थी और अब उसे और भी महंगी कर दी गई है|
बिजली बेचने के दो रेट के खिलाफ प्रदर्शन…………
बिजली रेट के संबंध में यह विसंगती के खिलाफ मंगलवार को जनसंगठनों ने घंटाघर के पास प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार को बिजली के बढ़े हुए रेट तत्काल वापस करने की मांग की|
प्रदर्शन में डॉ.पीजी नाजपांडे, एड.वेद प्रकाश अधौलिया, टीके रायघटक, डीके सिंह, सुशीला कनौजिया, गीता पांडे, सुभाष चंद्रा, संतोष श्रीवास्तव, एड.जीएस सोनकरर, डॉ एमएलबी राव, दीपमाला सोनकर, गौरव खरे, नंदलाल कोष्टा, उमा दाहिया, अब्दुल रहमान, दिलीप कुंडे, डीआर लखेरा, बीएन कमलाकर, नंदकिशोर सोनकर, एड बृजेश साहू, राममिलन शर्मा, राज कुशवाहा आदि उपस्थित थे|
