चालान पेश नही हुआ इसलिए करोड़पति आरक्षक को मिल गई जमानत

गुना| मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के करोड़पति पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा और उसके साथियों को लोकायुक्त द्वारा 60 दिन में चालान पेश न करने के कारण जमानत मिल गई है। इस मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हनुमान चौराहे पर प्रदर्शन किया, जहां भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई।
कांग्रेस का आरोप – भ्रष्टाचारियों को बचा रही सरकार
गुना में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेहरबान सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार की नई परतें खुल रही हैं, लेकिन सरकार भ्रष्टाचारियों को बचाने में लगी है। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल एक घोटाले का नहीं, बल्कि पूरे सरकारी तंत्र की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा शासन में बड़े आर्थिक अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है, जिससे लोकायुक्त जैसी एजेंसियां भी निष्पक्ष कार्रवाई करने में असफल हो रही हैं।
भारी संपत्ति का खुलासा, फिर भी कार्रवाई नहीं
सौरभ शर्मा और उसके साथियों पर 52 किलो सोना, करोड़ों की नकदी और रियल एस्टेट में किए गए भारी निवेश का मामला सामने आया था। कांग्रेस का आरोप है कि लोकायुक्त ने जानबूझकर चालान पेश नहीं किया, जिससे उन्हें जमानत मिल गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह साफ दर्शाता है कि भ्रष्टाचार के तार केवल कुछ अधिकारियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह सत्ता के शीर्ष तक फैला हुआ है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी
कांग्र्रेस नेताओं ने घोषणा की कि पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी। कांग्रेस सरकार बनने पर भ्रष्टाचार के मामलों की विशेष जांच आयोग से गहन जांच कराई जाएगी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की कि सौरभ शर्मा और उसके साथियों की जमानत रद्द की जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़, हरिशंकर विजयवर्गीय पूर्व अध्यक्ष,विश्वनाथ तिवारी जिला संगठन प्रभारी, रजनीश शर्मा, शेखर वशिष्ठ, रमेश सैंडो, प्रकाश सिंह धाकड़, रति राम धाकड़ के अलावा वरिष्ठ समाज सेवी शंभूनाथ तिवारी, हरिशंकर विजयवर्गीय, रजनीश शर्मा, शेखर वशिष्ठ, प्रकाश सिंह धाकड़, राजेन्द्र तिवारी, माधो महाराज, रति राम धाकड़, पंकज कनेरिया, गजेंद्र सिंह चौहान अध्यक्ष चांचौड़ा, रणवीर सिंह कुशवाह, सीमा यादव महिला कांग्रेस, ममता गोतम, नारायण सिंह विंडल, राजू कोरी सेवा दल, प्रमोद रघुवंशी, राजू जाटव, नरेंद्र कुशवाह, तरुण सेन, रामवीर जाटव, ओम प्रकाश शर्मा, महेश कुशवाह, हलीम गाजी, रहीश खान, संदीप श्रीवास्तव, इकरार बल्ला, धर्मेन्द्र धाकड़, प्रशांत शर्मा, खूब सिंह धाकड़, बनवारीलाल ओझा, भगवान सिंह अहिरवार, कृष्णपाल सिंह तोमर, नारायण लाल मैयर, अर्जुन रघुवंशी युवा कांग्रेस, रविन्द्र रघुवंशी, अनुज रघुवंशी, शिवलाल नायक, पर्वत सिंह यादव, महेन्द्र ओझा, बृजेश भार्गव, संजय जाटव, बनवारीलाल ओझा, रामकृष्ण धाकड़, आर्यन सेंड़ो, डॉ.जाहिर अली, मोहित शर्मा, दुर्गेश ओझा, गौरव कदम, सहदेव बाल्मीकि, गोलू कुशवाह आदि उपस्थित थे।
