Spread the love

अशोकनगर। करोड़ों रुपए के घोटाले में आरोपी आरटीओ आरक्षक सौरभ शर्मा को मिली जमानत के खिलाफ कांग्रेस ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर नारेबाजी की और सीएम डॉक्टर मोहन यादव का फोटो लगाकर पुतला जलाया। मौके पर तैनात पुलिस ने तुरंत पानी डालकर आग बुझा दी। शहर के गांधी पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ता घास का पुतला लेकर पहुंचे, उन्होंने पुतले पर मुख्यमंत्री का फोटो लगाया और आग लगा दी। प्रदर्शन में शामिल विधायक हरिबाबू राय ने आरोपी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सौरभ शर्मा महज 12 साल की नौकरी में करोड़ों की संपत्ति का मालिक बन गया। विधायक हरिबाबू राय ने प्रदर्शन में शामिल होकर आरोपी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सौरभ शर्मा महज 12 साल की नौकरी में करोड़ों की संपत्ति का मालिक बन गया। उन्होंने इस घोटाले में भाजपा के बड़े नेताओं का हाथ होने का आरोप लगाया।
कांग्रेस नेता ने पीएम पर साधा निशाना:
कांग्रेस नेता रितेश जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी नए भारत की बात करते हैं। लेकिन यहां करोड़ों के घोटाले हो रहे हैं। एक जज के घर से भी बड़ी रकम बरामद हुई है। उन्होंने सवाल किया कि क्या यही नया भारत है जहां घोटालेबाजों को आसानी से जमानत मिल जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *