Spread the love

सौरभ शर्मा की ज़मानत भाजपा के भ्रष्टाचार को संरक्षित करने की राजनीति को उजागर करती हैं-विवेक राठौर
सीहोर। परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को जमानत मिलने का कांग्रेस पार्टी लगातार विरोध कर रही है। मंगलवार को सीहोर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती के निर्देश पर नेता प्रतिपक्ष विवेक राठौर के नेतृत्व में भ्रष्टाचारी सौरभ शर्मा को जमानत दिए जाने के विरोध में कोतवाली चौराहे पर प्रतिकात्म पाप का घड़ा भोड़ कर एवं भाजपा सरकार के विरोध में गगन भेदी नारों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। विवेक राठौर ने कहा कि सौरभ शर्मा की ज़मानत भारतीय जनता पार्टी के भ्रष्टाचार को संरक्षित करने की राजनीति को उजागर करती हैं, लोकायुक्त 60 दिन में चालान पेश नहीं कर सकी, ऐसी संस्था किस काम की जो चालान नहीं पेश कर पाई। एक पूर्व कांस्टेबल जो भ्रष्टाचार में रंगे हाथों पकड़ा गया उसे जमानत मिल गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खुलेआम भ्रष्टाचार चल रहा है। जिन अधिकारियों के कारण चालान पेश नहीं हुआ उन पर कार्रवाई होना चाहिए। लोकायुक्त को तत्काल भंग कर दूसरी संस्था बननी चाहिए, जिससे सही तरह से जांच हो सके। सौरभ शर्मा मामले की जांच हाईकोर्ट की निगरानी में होनी चाहिए। साथ ही कांग्रेसजनों ने भाजपा सरकार से सवाल पूछे कि सौरभ शर्मा मामले में चालान पेश न करने की नाकामी के पीछे कौन जिम्मेदार है? जयदीप प्रसाद का ट्रांसफर क्या इस मामले को दबाने की साजिश का हिस्सा है? भ्रष्टाचार के अनेक मामलों में अभियोजन की अनुमति रोककर सरकार भ्रष्टाचारियों को संरक्षण क्यों दे रही है? लोकायुक्त की बार-बार नाकामी के बावजूद इस भ्रष्ट संस्था को क्यों ढोया जा रहा है? प्रतिपक्ष नेता विवेक राठौर ने मांग की है कि सौरभ शर्मा मामले की निष्पक्ष जांच
हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की निगरानी में हो। जयदीप प्रसाद के ट्रांसफर और समयावधि में चालान पेश नहीं करने के कारणों की विस्तृत जांच हो। भाजपा सरकार का पाप का घड़ा भर चुका है आने वाले समय में जनता भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नईम नवाब, प्रीतम दयाल चौरसिया, रमेश गुप्ता, सुनील दुबे, रामायण प्रसाद शुक्ला, विवेक राठौर, घनश्याम यादव, नरेन्द्र खंगराले, मनोज परमार, आशीष गेहलोत, सुदीप व्यास, मजीद अंसारी, हसीन कुरैशी, संतोष पटेल, देवी सिंह थरोल, के.के.रिछारिया, तुलसी राजकुमार राठौर, हर्षदीप राठौर, कमलेश चाण्डक, भगत सिंह तोमर, पंकज शर्मा, कपिल गौर, विनीत गोयल, गजराज परमार, तनष्कि त्यागी, यश यादव, दीपक सोनकर, मनीष मेवाड़ा, शुभम सक्सेना, विक्की विश्वकर्मा, विजय वर्के आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *