
मिलने के बहाने बुलाया की ज्यादती, फिर बदनाम करने की धमकी देकर करता रहा दुष्कर्म
भोपाल। शहर के पिपलानी थाना इलाके में इंजीनियरिंग छात्र द्वारा दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ रेप किये जाने का मामला सामने आया है। आरोपी इंजीनियरिंग छात्र से पीड़िता की फ्रेंडशिप इंस्टाग्राम पर हुई थी, इसके बाद छात्र ने पीड़िता को मिलने के लिये बुलाया। और अपने किराये के कमरे पर ले जाकर उसके साथ जर्बदस्ती शारीरिक संबंध बना डाले। बाद में आरोपी ने उसे बदनाम करने की धमकी देकर कई बार उसके साथ ज्यादती की। आरोपी की करतूत से किशोरी गर्भतवी हो गई, जिसके बाद मामला थाने जा पहुंचा। शहिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बागसेवनिया इलाके की एक बस्ती में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी दसवीं कक्षा की छात्रा है। वह है। बीते दिनो अचानक ही उसे लगातार पेट में दर्द होने की शिकायत होने पर परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद परिजनो को बताया की किशोरी गर्भवती है, इसके साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी से पूछताछ की जिसमें उसने बताया की उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए अजय गुप्ता नाम के युवक से हुई थी। बाद में दोनो के बीच फोन पर बातचीत होने के साथ ही चैटिंग होने लगी। इसी साल जनवरी महीने में अजय गुप्ता ने उससे मिलने के बहाने बुलाया। जब वह उससे मिलने पहुंची तब अजय उसे साथ घूमने के बहाने इंद्रपुरी स्थित अपने किराए के कमरे पर ले गया। और वहॉ उसकी मर्जी के खिलाफ धमकाते हुए जर्बदस्ती दुष्कर्म कर डाला। इसके बाद जब छात्रा ने उससे दुरियां बनाई तब आरोपी ने उसे और उसके परिवार को समाज में बदनाम करने की धमकी देते हुए कई बार उसका दैहिक शोषण किया। किशोरी के बयान के आधार पर घटनास्थल पिपलानी थाना होने के कारण बागसेवनिया पुलिस ने शुन्य पर प्रकरण दर्ज कर केस डायरी पिपलानी पुलिस को भेज दी। पिपलानी पुलिस असल कायमी अजय गुप्ता के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
