
सूरत | सूरत कोर्ट ने 8 साल पुराने दुष्कर्म के मामले में जैन मुनि शांतिसागरजी महाराज को दोषी करार दिया है| संभावना है कि कोर्ट कल यानी 5 अप्रैल को सजा का ऐलान कर सकती है| बता दें कि 2017 में वडोदरा की एक युवती की शिकायत पर सूरत के अठवा पुलिस थाने में जैन मुनि के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया था| जिसके मुताबिक वडोदरा की एक युवती को एक अनुष्ठान के लिए सूरत बुलाया गया और एक कमरे में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया गया। इस मामले में जैन मुनि के खिलाफ धारा 376(1) 376(2)(एफ) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था| केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने जैन मुनि को गिरफ्तार कर लिया था और फिलहाल वह जेल में हैं| सूरत कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए जैन मुनि शांतिसागरजी महाराज को दोषी करार दिया है| इस संदर्भ में सरकारी वकील राजेश डोबरिया ने बताया कि कोर्ट ने पीड़िता की गवाही और मेडिकल सबूतों को ध्यान में रखा और जैन मुनि को दोषी घोषित कर दिया है| अदालत सजा पर कल सुनवाई करेगी|