Spread the love

छिंदवाड़ा । ब्रह्म समाज कल्याण मंडल का युवा प्रकोष्ठ समाज की क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने के लिए स्थानीय स्तर पर ब्रम्ह समाज प्रीमियर लीग का आयोजन कर रहा है। बीसीपीएल लीग में 12 टीम भाग लेंगी। गत दिवस टीमों ने खिलाड़ियों का आक्शन किया। इस दौरान ब्रम्ह समाज कल्याण मंडल के अध्यक्ष विजय पांडे सहित अन्य पदाधिकारी ओर समाज के गणमान्य मौजूद रहे। युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रोहित द्विवेदी ने बताया कि इस ऑक्शन के पूर्व प्रतियोगिता के अभय गडकरी, सौरभ शुक्ला, राहुल द्विवेदी, संतोष शर्मा, उत्सव बैरागी, सोनू दुबे, अतुल दुबे, अनुराग झा, एकता परीक्षित त्रिपाठी, अविनाश शर्मा, वंदित विनोद जोशी एवं शिवाय पाण्डे ने अपनी टीमों का पंजीयन कराया। इसके बाद खिलाड़ियों का पंजीयन हुआ। अधिकतम पॉइंट्स की बोली लगाकर विभिन्न टीम मालिकों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियोंं को अपनी टीम में शामिल किया। इस दौरान 120 पंजीकृत खिलाड़ियों को चुना। ऑक्शन में शिखर पाण्डे, विभोर द्विवेदी, समन द्विवेदी, आयुष शुक्ला, रजत पांडे, तनुज शर्मा, विधान मिश्रा, अथर्व द्विवेदी, आशुतोष दुबे, अंकित तिवारी एवं सुदीप द्विवेदी ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिखर पाण्डे ने बताया कि 21 से 25 अप्रैल तक स्थानीय इनडोर टर्फ विकेट साईं मंदिर के पास बड़वन में शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक मैच खेले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *