Spread the love

20 करोड रूपये डोनेशन दिलाने का लालच देकर की थी ऐठें थे 18 लाख
भोपाल। साइबर क्राइम ब्रांच, भोपाल की टीम ने एनजीओ में 20 करोड़ को डोनेशन दिलाने का लालच देकर फरियादी से 18 लाख की ठगी करने वाले गिरोह के तीन आरोपियो को इंदौर ओर होशंगाबाद से गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच एडीसीपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया की फरियादी ने ज्ञात और अज्ञात लोगो के खिलाफ शिकायत करते हुए बताया था, की एनजीओं में 20 करोड़ का डोनेशन दिलाने के नाम पर 18 लाख रूपये की ऑनलाईन धोखाधडी की गई है। रकम मिलने के बाद जालसाजो ने अपने मोबाइल फोन बंद करते हुए फरियादी से संपर्क समाप्त कर दिया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने ठगी में प्रयोग किये गये आरोपियो के मोबाईल नम्बर और जिन एकांउट में जालसाजी की रकम को ट्रांसफर किया गया था, उन बैंक एकाऊंट के उपयोगकर्ता के खिलाफ मामला कायम कर आगे की जॉच शुरु की गई। सायबर क्राईम भोपाल की टीम ने तकनीकी पड़ताल में हाथ लगे सुरागो के आधार पर थाना खजराना, थाना किशनगंज इंदौर और थाना बाबई, होशंगाबाद इलाके में दबिश दी। टीम ने इंदौर से आरोपी राकेश यादव पिता लखन सिंह यादव (51)) और दिलीप सुजाने पिता रामजी सुजाने (29) और थाना बाबई जिला होशंगाबाद से आरोपी अजय यादव पिता रघुनंदन यादव (25) को हिरासत में ले लिया। आरोपियों के कब्जे से ठगी में प्रयोग किये गये मोबाइल फोन बरामद किये गये है। अधिकारियो ने बताया की आरोपी राकेश यादव और दिलीप सुजाने ग्रेज्युएट है, दिलिप आर्ट गैलरी संचालक है, वहीं दिलिप प्रायवेट नौकरी करता है। तीसरा आरोपी अजय यादव कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। तीनो का काम एनजीओ संचालक से संपर्क कर उनकी मीटिंग गिरोह के अन्य साथियो से कराने का था, इसके बाद तीनो ठगी की रकम में से अपना हिस्सा ले लेते थे। इन तीनो ने ठगी करने के साथ फरियादी से भोपाल व इंदौर में मीटिंग की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *