Spread the love

सुनसान जगह पर बुलाकर कर दी हत्या, एक्सीडेंट बताने शव सड़क पर फेंका

कौशांबी। अभी सास को लेकर दामाद के प्यार चर्चे चल ही रहे थे कि मामी के प्यार में भांजा गिरफ्त हो गया कि उसे अपने प्यार में अडंगा बन रहे मामा पर गुस्सा आने लगा। मामला यूपी के कौशांबी जिले का है जहां मामी के प्यार में पागल भांजे ने अपने मामा की हत्या कर दी। इस हत्याकांड में उसका चचेरे भाई और एक दोस्त भी शामिल था। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक संदीपन घाट थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर बजहा गांव में शुक्रवार सुबह एक पेड़ के नीचे खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 28 साल के महेन्द्र प्रजापति उर्फ छोटू के रूप में की गई। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव के पास से बरामद पिकअप के नंबर से मृतक की पहचान की। इसके बाद सर्विलांस की मदद से पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल खंगाली, जिससे तीन संदिग्धों की पहचान हुई
पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो परिजनों से पूछताछ के बाद शक की सुई आकाश, रोहित और छोटू उर्फ विजय की ओर घूम गई। तीनों को पुलिस ने मनौरी पुलिया के पास से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी आकाश ने जो खुलासे किए वह चौंकाने वाले थे। उसने बताया कि मृतक छोटू उर्फ महेन्द्र उसका मामा था। आकाश ने कहा कि वह मामी से प्रेम करता था। वह पहले भी दो बार उसे लेकर भाग चुका था, जिससे परिवार में तनाव हो गया था। रिश्तेदारों ने पंचायत कर मामला सुलझाने की कोशिश की थी, जिसमें मामा ने आकाश को फटकार लगाते हुए अपमानित किया। इसी बात को लेकर आकाश के मन में बदले की भावना आ गई।
गुरुवार रात आकाश ने अपने चचेरे भाई रोहित और दोस्त छोटू उर्फ विजय के साथ मिलकर मामा की हत्या की योजना बनाई। तीनों ने महेन्द्र को सुनसान जगह बुलाया और वहां उसके सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को सड़क किनारे फेंक दिया, ताकि मामला दुर्घटना लगे। गिरफ्तार आरोपियों के पास से मृतक का मोबाइल फोन, खून से सने कपड़े और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है।
आरोपी आकाश ने बताया कि मृतक छोटू उर्फ महेन्द्र उसका मामा था। वह मामी से प्यार करता था, जिसके साथ वह दो बार घर से भाग चुका था। इसके बाद रिश्तेदारों में पंचायत हुई थी, उसी पंचायत में मामा छोटू उर्फ महेन्द्र ने डांटा था. उसी बात को लेकर चचेरे भाई रोहित व दोस्त छोटू के साथ मिलकर मामा की सिर कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *