Spread the love

कोयंबटूर। तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित किंग्स जेनरेशन चर्च के पादरी जॉन जेबराज को केरल के मुन्नार से गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर दो नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण का गंभीर आरोप है। 37 वर्षीय जेबराज सोशल मीडिया पर भी सक्रिय था और उसके लाखों फॉलोवर्स हैं।
पुलिस के अनुसार, करीब 11 महीने पहले कोयंबटूर के जीएन मिल्स इलाके में अपने घर पर आयोजित एक समारोह के दौरान जॉन ने 17 और 14 साल की दो लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न किया था। पीड़िताओं के माता-पिता ने कोयंबटूर सेंट्रल ऑल विमेन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। जांच में पता चला कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए केरल के मुन्नार क्षेत्र में छिपा हुआ था। एक विशेष पुलिस टीम ने रविवार सुबह उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया और कोयंबटूर लाकर पूछताछ की गई। उसे अदालत में पेश किया गया है।
इस घटना ने स्थानीय स्तर पर आक्रोश पैदा कर दिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य संभावित पीड़ितों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी जानकारी के लिए पुलिस से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *