Spread the love

खरगोन । नेशनल लाईवे पर आवाजाही करने वाली ट्रक के चालक- परिचालकों के साथ ही राहगिरों के साथ लूटपाट करने वाली गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गैंग के पांच आरोपी पुलिस गिरफ्त में आए है। इनसे ट्रक ड्राइवर से लूटे 14700 रुपए नगदी, मोबाईल एवं घटना मेे प्रयुक्त की गई बैलेनो जब्त की गई है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 12 अपै्रल रात को काकड़दा पुलिस चौकी पर ट्रक चालक ने सूचना दी की ग्राम बाकानेर में नए आगरा.मुंबई हाईवे रोड की थ्री लेन पर नए ओव्हरब्रिज से करीबन 200 मीटर पहले रोड किनारे 03.04 व्यक्ति खड़े थे, जिन्होने मेरे ट्रक को रोकने की कोशिश की लेकिन मैने ट्रक नहीं रोका तो उन्होने मेरे ट्रक पर पत्थर मारे जो मेरे ट्रक के सामने वाले कांच और कंडक्टर साईड वाले कांच में लगे जिससे दोनो कांच फूट गए। मौके पर बलोनो कार क्रमांक एमपी एमपी 09 एजी 8816 भी खड़ी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम मौके पर पहुंची, सर्चिंग के दौरान चौकी काकड़दा पर एक और अन्य फरियादी ट्रक ड्राइवर ने सूचना दी किए ग्राम काकडदा दरगाह के पास आगरा.मुंबई हाईवे रोड पर मुंबई से इंदौर की ओर जाने वाली लेन में एक बलेनो कार चालक ने मेरे ट्रक को ओव्हरटेक करके कार पलटाकर मेरे ट्रक के सामने अडा दी तो मुझे ट्रक रोकना पड़ा कार में से 03.04 लडके जिनकी करीबन 25.30 साल ने ट्रक चढ़कर मारपीट करते हुए 14700 रुपये नगदी व मेरा मोबाईल लूट लिया। दोनो मामले में बलेनो कार की समानता को देखते हुए पुलिस ने कार की तलाश शुरु की, जहां पेट्रोलिंग टीम को एबी रोड पर कुछ संदिग्ध व्यक्ति जिनके हाथ में पत्थर व डंडे थे व संदिग्ध बैलेनो कार दिखाई दी। पुलिस की देख मौके पर 06 संदिग्ध व्यक्ति भागते दिखाई दिए जिनका पुलिस टीम ने पीछा किया व 05 आरोपियों को पकड़ा व एक व्यक्ति मौके से भाग निकला ।
इन्हें किया गिरफ्तार
कार्रवाई के दौरान मनोज पिता कारूलाल पटेल ग्राम धावद थाना गांधीसागर जिला मंदसौर, पप्पू पिता केदार ग्राम धावद थाना गांधीसागर जिला मंदसौर, मोतीलाल पिता मानशंकर उर्फ मान्या हरमोर निवासी ग्राम वरवासामापी थाना साबला जिला डोंगरपुर राजस्थान, सुरेंद्र पिता गोपाल ग्राम प्रेमपुरिया थाना गांधीसागर जिला मंदसौर और हरिओम पिता लक्ष्मीनारायण जोशी ग्राम प्रेमपुरिया थाना गाँधीसागर जिला मंदसौर का होना बताया। पुलिस टीम ने आरोपियों से सख्तीए बारीकी व मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर उन्होंने उक्त घटनाओ को कारित करना स्वीकार किया। लूटे हुए नगदी राशि 14.700 रुपये व एक मोबाईल, लूट करने में प्रयोग किए गए डंडे व परिवहन मे उपयुक्त बैलेनो कार को नियमानुसार विधिवत जप्त कर आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *