Spread the love

भाजपा नेता आरोपो के घेरे में, देर रात कोतवाली थाने का घेराव
जबलपुर। एक भाजपा नेता और एक मंडल अध्यक्ष के बीच कथित वार्तालाप के दौरान जैन समाज पर अभद्र टिप्पणी का ऑडियो वायरल होने के बाद जैन समाज में आक्रोश भड़क गया| देर रात कोतवाली थाने का घेराव किया गया| प्रदर्शन व नारेबाजी के कारण थाने के सामने जाम लग गया था| वरिष्ठ अधिकारियों की समझाईश व जांच के बाद कार्रवाई के आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ| इधर दूसरी ओर भाजपा नेता शैलेंद्र राजपूत ने इस ऑडियो को फेक बताते हुए अपना स्पष्टीकरण भी दिया है वहीं विजयनगर थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई|
चर्चाओं में यह बात सामने आई है कि आडियो में जैन व मुस्लिम समाज को एक बताया जा रहा है. इसके अलावा रावण को भी जैन समाज से जुड़ा होना बताया गया है. इस आडियो के वायरल होने के बाद जैन समाज के लोग आक्रोशित हो गए, उन्होने रात 12 बजे के लगभग कोतवाली थाना का घेराव कर प्रदर्शन शुरु कर दिया. खबर मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने मामले की जांच कर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया.
बताया जा रहा है कि करीब 4 मिनट 40 सेकेंड का वायरल ऑडियो भाजपा की मंडल अध्यक्ष जागृति शुक्ला व भाजपा नेता शैलेंद्र राजपूत का है. इस घटनाक्रम को लेकर एएसपी आनंद कलादगी ने जैन समाज के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए उन्हे मामले में वैधानिक कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया है. उन्होने कहा कि वायरल आडियो की जांच कराई जा रही है. वहीं दूसरी ओर जैन पंचायत सभा ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में जल्द गिरफ्तारियां नहीं की गई तो जिले भर में जैन समाज सड़कों पर आकर उग्र आंदोलन करेगा.
भाजपा नेता ने आडियो बताया फेक …………
इस मामले के तूल पकड़ते ही भाजपा नेता शैलेन्द्र राजपूत ने वीडियो जारी कर कहा है कि आडियो में मेरी आवाज नहीं है. कुछ समय पहले मेरे मोबाइल फोन पर एक मित्र ने आडियो क्लिप भेजी थी, उसे सुनकर मैं बहुत आहत हुआ, मैं ऐसी बात कर ही नहीं सकता हूं. विरोध ने मेरी आवाज को मिक्स करके आडियो बनाया है. मैं कई वर्षो से पूर्व मंत्री शरद जैन व भाजपा के जैन समाज के लोगों के साथ जुड़ा हूं. मेरे जैन समाज में पारिवारिक संबंध है. वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष जागृति शुक्ला का भी यही कहना है कि वायरल आडियो मेरा नहीं है, मेरी आवाज को मिक्स किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *