Spread the love

ससुर ने विधवा पुत्रवधू से की शारीरिक छेड़छाड़

राजकोट| राजकोट से हैरान कर देनेवाली घटना सामने आई है, जिसमें एक डोक्टर ने अपनी विधवा पुत्रवधू के साथ शारीरिक छेड़छाड़ की| विधवा पुत्रवधू ने जब अपनी सास से ससुर के बारे शिकायत की तो उसके जवाब से वह चौंक उठी| सास ने बहु से कहा कि उनके शरीर में तेरे पति की आत्मा आती है| आखिरकार विधवा महिला ने ससुर के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा दी| 38 वर्षीय पीड़िता की शिकायत के मुताबिक उसके पति की लीवर की बीमारी के कारण 21 अगस्त 2023 को मौत हो गई थी| जिसके बाद से वह अपने बेटे के साथ अकेले रहती थी| पीड़िता के ससुर राजकोट के कोठारिया मेन रोड स्थित मेडिकल स्टोर की देखरख करते हैं, जबकि सास भी चिकित्सक होने से वह प्राइवेट क्लीनिक चलाती है| पीड़िता का जेठ भी फिजियोथेरापिस्ट है| पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि 19 मई 2024 को वह अपने बेटे और सास-ससुर के साथ चित्रकूट गई थी| जहां एक ही कमरा लिया गया था| रात्रि के दौरान ससुर मेरे बगल में आकर सो गए और मेरे गाल, पेट समेत प्राइवेट पार्ट पर फेरने लगे| ससुर की इस हरकत में डर गई और उनसे कहा कि पापा आप यह क्या कर रहे हो? जिसके बाद पीड़िता ने जब अपनी सास को जगाने का प्रयास किया तो ससुर ने कहा कि उसे मत उठना, वर्ना अच्छा नहीं होगा| इतना ही नहीं ससुर ने धमकी दी कि उसकी ऊपर तक पहुंच है और उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा| पीड़िता ने जब ससुर के हरकतों की सास से शिकायत की तो उसने चौंकाने वाला जवाब दिया| सास ने कहा कि ससुर के शरीर में तेरे पति की आत्मा आती है| जिसके बाद पीड़िता ने अपने माता-पिता से बात की और मामला आखिरकार पुलिस थाने पहुंच गया है| पता चला है कि पीड़ित विधवा महिला ने अपने ससुर के खिलाफ राजकोट के यूनिवर्सिटी पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 354, 506(2) के तहत मामला दर्ज कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *