Spread the love

नरसिंहपुर से आ रही थी

सागर। देवरी में बुधवार को तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में बस में सवार करीब 30 यात्री घायल हुए हैं। जिन्हें देवरी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो यात्रियों को गंभीर चोटे आई हैं। शेष सभी को सामान्य चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की है। जानकारी के अनुसार, बस क्रमांक एमपी 15 पीए 0645 बुधवार को नरसिंहपुर से सवारियां लेकर सागर आ रही थी। इसी दौरान बस देवरी बस स्टैंड पर पहुंची। जहां से सागर की ओर रवाना हुई। तभी बायपास पर पेट्रोल पंप के आगे अचानक बस अनियंत्रित हुई और बीच सड़क पर पलट गई। दुर्घटना होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़े और बस में फंसे घायल यात्रियों को बाहर निकाला। उन्हें तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही देवरी थाना पुलिस और एसडीओपी शशिकांत सरयाम घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली और घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस मामले में बस पलटने के कारणों की जांच कर रही है।

हादसे में घायल प्यारेलाल अहिरवार निवासी कोपरा ने बताया कि वह अपनी नातिन का इलाज कराने चितौरा जा रहे थे। इस दौरान देवरी नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से महज 100 मीटर की दूरी पर अचानक से बस पलट गई। बस के सामने कुछ दूरी पर गाय आ गई थी, लेकिन उसके पहले ही बस पलट गई। घटना में प्यारेलाल के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। घायल आशु पटेल ने बताया कि वह बस से एक निजी कॉलेज में मिड सेम का पेपर देने जा रहा था। अस्पताल के आगे बस अचानक से मुड़ी और पलट गई। चीख पुकार मच गई। बस में फंसे लोग खिड़कियों की मदद से बाहर निकले।

बस दुर्घटना में यह हुए घायल

बस दुर्घटना में भवानी शंकर पिता गुटई प्रसाद साहू 80 वर्ष, कमलेश रानी पति तेज बल आदिवासी 30 वर्ष, पार्वती पति मोतीराम गौंड 30 वर्ष, अनिकेत पिता इंद्राज विश्वकर्मा उम्र 21 वर्ष, नितिन पिता रामबाबू विश्वकर्मा उम्र 18 वर्ष, रूपाली पिता विनोद तिवारी उम्र 27 वर्ष, राधिका नामदेव पिता कृष्ण कुमार नामदेव उम्र 16 वर्ष, आशु पिता प्रेम नारायण पटेल उम्र 18 वर्ष, सौरभ पिता मनोहरलाल नामदेव उम्र 33 वर्ष, सिमी पति सौरभ नामदेव उम्र 23 वर्ष, गायत्री पति सुंदर सिंह ठाकुर उम्र 49 वर्ष, विष्णु पिता नारायण सेन उम्र 42 वर्ष, रागिनी पति ब्रजेशसेन उम्र 22 वर्ष, पुरुषोत्तम पिता बलराम पंडित उम्र 50 वर्ष, प्रीति पति गंधर्व ठाकुर उम्र 38 वर्ष, मनीषा पति श्रीकांत उम्र 30 वर्ष, चंद्रकला पति मुकेश 35 वर्ष, सुषमा पति कंछेदी जाटव उम्र 40 वर्ष, अफरोज पति राउफ खान उम्र 70 वर्ष, सत्तो पति बाबू लाल गौंड उम्र 50 वर्ष, छोटे लाल पिता तिनई विश्वकर्मा 65 वर्ष, मुकेश पिता आनंदी तिवारी 57 वर्ष, मनोहर पिता रामलाल नामदेव उम्र 68 वर्ष, खेमा पति चंद्रभान गौंड उम्र 40 वर्ष समेत अन्य घायल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *