
जबलपुर। बरगी थानांतर्गत कल सुबह 11 बजे रैपुरा के समीप कार का स्टेरिंग फेल हो जाने से कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर कर पलट गई। घटना में कार में सवार एक महिला की मौत हो गई वहीं एक युवक घायल है। मृतका के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। वही एक अन्य घटना में कार की टक्कर लगने से 80 साल के बुर्जुग की मौत हो गई|
बरगी पुलिस ने बताया कि कुहिया चांद थाना छिंदवाड़ा निवासी जितेनद्र कुशवाहा कल अपनी जीजा की कार से बहन, जीजा, मां तथा अन्य लोगों के साथ मैहर, चित्रकूट दर्शन करने के लिए गया था। घर वापस जाते समय कल सुबह 11 बजे जैसे ही ग्राम रैपुरा के समीप पहुंचे। तभी अचानक कार की स्टेरिंग की राड टूट जाने से कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे एक गड्ढे में गिर कर पलट गई। कार में सवार जितेनद्र कुशवाहा व उसकी मां सुनीता कुशवाहा को चोटें आई थी। मेडीकल अस्पताल में सुनीता को डॉक्टर ने चेक कर मृत करार दिया।
कार की टक्कर से वृद्ध की मौत …
बरगी थानांतर्गत कल टोल नाका के समीप पैदल जा रहे 68 वर्षीय भैयालाल को तेज रफ्तार कार के चालक ने टक्कर मार दी। घटना में घायल वृद्ध को इलाज के लिए उसका पुत्र गोपाल धुर्वे मेडीकल अस्पताल लेकर आया। जहां डॉक्टर ने चेक कर उसे मृत करार दिया।
