Spread the love

आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग किया पथराव
जबलपुर। यहां से लगभग 40 किलोमीटर दूर कटंगी के ग्राम गुबरा में देर रात बहन की बारात की स्वागत व्यवस्था में लगे भाई 18 वर्षीय सौरभ मेहरा को बेलगाम भाग रहे ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद हसी खुशी का माहौल शोक में बदल गया| बताया गया है कि मृतक सौरभ की बहन की बरात आ चुकी थी। तैयारियों में सौरभ भी लगा हुआ था। जिस सड़क पर घटना हुई उसके एक तरफ वधु पक्ष का घर तो दूसरी तरफ जयमाला के लिए टेंट लगा था। सौरभ कुछ सामान लेने सड़क पार कर रहा था। तभी हादसा हो गया। गुस्से में आए लोगों ने ट्रक में आग लगा दी, और वाहन में पथराव किया| घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया और फायर बिग्रेड ने वाहन में लगी आग बुझाई।
घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात कटंगी के ग्राम गुबरा में बेलगाम भागते एक ट्रक ने 18 वर्षीय सौरभ मेहरा को रौंद दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई| बताया गया है कि उसकी बहन की शादी थी जो शादी की तैयारियों में जुटा था| इस घटना के बाद गुस्साएं लोगों ने ट्रक में आग लगा दी और पथराव किया, जिससे एक फायर बिग्रेड कर्मी घायल हो गया| घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया| पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाईश दी तब जाकर रात 1 बजे यातायात बहाल हो सका| ट्रक में आग लगाने के बाद टायर धमाकों के साथ फटे। इससे पूरा क्षेत्र दहल उठा। एक-एक करके टायर फटने से दहशत फैल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *