
अमन बनकर मिला इश्तियाक, शादी के बाद खुला राज
रायसेन। जिले में पुलिस की एक एसआई के भी लव जिहाद का शिकार होने की घटना सामने आई है। आरोप है, की मुस्लिम युवक ने उससे हिंदू बनकर शादी कर ली। इसका राज शादी के काफी समय बाद सामने आया और फिर मामला थाने जा पहुंचा, महिला पुलिसकर्मी ने रायसेन जिले में प्रकरण दर्ज कराया है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता पहले कांस्टेबल थी, और उस समय ही वह एसआई भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही थी। भोपाल शहर के जहांगीराबाद थाना इलाके में रहने वाला आरोपी कि इश्तियाक अहमद उससे अमन बनकर मिला था, उसका यहां कैफे भी चलता है। जल्द ही दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई और नजदीकियां बढ़ने पर साल 2020 में उसने शादी भी कर ली। शादी के बाद उसे सच्चाई पता चली, लेकिन वह समझौता करके उसके साथ रहती रही। शादी के बाद उनके एक बेटा भी हुआ। आरोप है की उसका पति बीते कुछ दिनों से मानसिक और शारीरिक रुप से प्रताड़ित करते हुए मारपीट भी करता था। कई बार परिवार वालो ने उनके बीच सुलह कराने का भी प्रयास किया लेकिन जब आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तब पीड़िता मंडीदीप थाने पहुंची जहॉ उसके खिलाफ प्रताड़ना और धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक अधिनियम 2021 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता मंडीदीप में ही स्थित एक अन्य थाने में तैनात भी है।
