Spread the love

सिरसी थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई में 25 पेटी अंग्रेजी शराब और वाहन जब्त
गुना | जिले के सिरसी थाना क्षेत्र में बीते शाम पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बोलेरो पिकअप वाहन में राजस्थान से अंग्रेजी शराब की तस्करी कर रहे तीन तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आंकलोन तिराहे पर घेराबंदी की और कुछ समय बाद आए एक संदिग्ध बोलेरो पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया। पुलिस चेकिंग देखकर वाहन चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर वाहन को पकड़ लिया। वाहन में सवार तीन युवकों की पहचान प्रताप पुत्र कुंवर सिंह भिलाला निवासी ग्राम आटाखेड़ी थाना बमोरी, सचिन पुत्र भंवर सिंह भिलाला एवं आजेश पुत्र रूपचंद बारेला दोनों निवासी ग्राम कुसुमखो थाना सिरसी जिला गुना के रूप में की गई। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब रॉयल क्लासिक व्हिस्की की 17 पेटी तथा व्हाइट ब्लैक वोडका की 8 पेटियां बरामद हुईं। जिनमें कुल 1200 क्वार्टर (216 लीटर) शराब पाई गई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 1.20 लाख रुपए बताई गई है। जबकि तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप वाहन की कीमत करीब 8 लाख रुपए आंकी गई है। तीनों आरोपियों के विरुद्ध सिरसी थाने में अपराध क्रमांक 31/25 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है और मामले की विवेचना जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी शराब को गांवों में खपाने की फिराक में थे और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क भी हो सकता है, जिसकी कडय़िों को जोडऩे में पुलिस जुटी है। इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी अभिषेक तिवारी के साथ सहायक उपनिरीक्षक पीतम सिंह पाल, प्रधान आरक्षक विजय सिंह परिहार, आरक्षक रविंद्र पाल, राजू पाल, राहुल रघुवंशी, नरेश परिहार, दीपक दांगी और अटल बिहारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *