
अब तक 40 हजार के नकली नोट चलाये, रात को अंधेरे के समय देता था दुकानदारो को
भोपाल। शहर की निशातपुरा थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए स्विगी कंपनी में काम करने वाले ऐसे डिलेवरी बॉय को पकड़ा है, जो खुद ही नकली नोट छापकर उन्हें ग्राहको को थमाने के साथ ही बाजार में खपाता था। आरोपी के पास से चोरी के दो वाहन भी जप्त किये गये है। शातिर आरोपी अपने घर में ही प्रिटिंग मशीन के जरिए तैयार करीब 40 हजार के नकली नोट अब तक बाजार में खपा चका है। उसके पास से हजारों रुपए के नकली नोट बरामद भी किए गए हैं। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पर सदिंग्ध वाहनो की चैकिंग के दौरान ही एक एक्टिवा सवार के वाहन पर नंबर सही से नजर नहीं आ रहा था, जिसे देखकर वहॉ तैनात स्टॉफ को संदेह हुआ। वहीं युवक चैकिंग स्टॉफ को देख सकपका गया और भागने की कोशश करने लगा। टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ कर पुछताछ की। उसकी पहचान कोहेफिजा थाना क्षेत्र में स्थित इन्द्रविहार कालोनी में रहने वाले जाकिर खॉन पिता नासिर (42) के रुप में हुई, जो ऑनलाइन फूड डिलेवर करने वाली स्वीगी कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय काम करता है। उसकी तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास कुछ नोट मिले, चैक करने पर सामने आया की उसके पास मिले सभी नोटो के सीरियल नंबर एक जैसै ही थे, यानि वह नोट नकली थी। इसके बाद उसे थाने ले जाकर नकली नोटो के बारे में पुलिसिया अंदाज में पूछताछ की गई। आरोपी ने खुलासा किया कि यह नकली नोट उसने अपने घर ही तैयार किये है। और पार्सल डिलेवरी के दौरान ही रात के समय अंधेरे का फायदा उठाकर वह अब तक करीब 40 हजार के नकली नोटो को बाजार में खपा चुका है। टीम ने उसके घर से नकली नोट तैयार करने वाली कलर प्रिंटर, ग्रीन फॉइल, स्केल, पेंसिले, शॉर्प पेपर कटर के साथ ही छापे गए 13 जार 400 रुपये के 100 और 50 रुपये के नकली नोट जप्त किये है। शातिर आरोपी करीब छह महीने से नकली नोट तैयार मार्केट में खपा रहा था। वह सिर्फ 50 और 100 रुपए के नोट ही प्रिंट करता था। क्योंकि उसे पता था, कि छोटे नोट मार्केट में आसानी से चल जाएंगे और किसी को उस पर शक भी नहीं होगा।
पुलिस आरोपी से नकली नोट बेचने के एंगल पर भी पूछताछ कर रही है। बाद में पुलिस ने जब उससे उसके पास मौजूद एक्टिवा वाहन की जानकरी जुटाई तब पता चला की वह भी चोरी का है। इस संबध में हुई पूछताछ में आरोपी ने बताया कि काम के दौरान ही उसने मौका पाकर निशातपुरा क्षेत्र से दो दोपहिया वाहनों भी चोरी किये थे, जिनका वह उपयोग भी कर रहा था। पुलिस ने चोरी के दोनो वाहनो को भी जप्त किया है। पुलिस सूत्रो के अनुसार पकड़े गये आरोपी का अपराधिक रिकार्ड खंगालने पर आरोपी जाकर के खिलाफ छोलामंदिर थाने में साल 2012 में प्रकरण दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। आरोपी तीन ट्रक चोरी कर उन्हें काटकर कबड़खाने में काटकर खपा चुका है, इस मामले में उसे सजा भी हुई थी। जेल से बाहर आने के बाद वह फिर से अपराध करने लगा था।
पुलिस उसे रिमांड पर लेकर इस बात की पूछताछ कर रही है, की जाली करेंसी के इस कांड में उसके साथ कोई और भी शामिल तो नही है।
