Spread the love

दमोह । धर्म छिपाकर दुष्कर्म किए जाने का एक और मामला सामने आया है। यहां अरबाज नाम के युवक ने सौरभ नाम बताकर लड़की से दोस्ती की। उसे प्रेम जाल में फंसाकर इंदौर ले गया और होटल में रेप किया। इसके बाद शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। शादी की बात की, तो धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर जाने से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। युवती ने शुक्रवार को दमोह एसपी से शिकायत की। इसमें बताया कि 2019 में उसकी उम्र 16 साल थी, तब आरोपी अरबाज खान निवासी गढ़ी मोहल्ला से दोस्ती हुई। उस वक्त उसने अपना नाम सौरभ बताया था। शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। विश्वास दिलाने के लिए वह मंदिरों में भी ले गया। एक बार बीमार होने पर इंदौर ले जाकर एक कमरे में शारीरिक शोषण किया।

शादी का कहने पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया

जब युवती ने शादी की बात की, तो आरोपी ने धर्म परिवर्तन की शर्त रखी। उसने कहा कि शादी के लिए इस्लाम कबूल करना होगा। साथ ही बुर्का पहनने और नमाज पढ़ने की बात कही। युवती के मना करने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। सीएसपी अभिषेक तिवारी के अनुसार शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *