Spread the love

भोपाल। केंद्रीय मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से एक पत्र मध्य प्रदेश शासन को भेजा गया है। इस पत्र में कटनी के पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन पर अभी तक क्या कार्रवाई हुई है। इसकी जानकारी आवेदक को देने के निर्देश मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव को दिए गए हैं।
केंद्रीय सचिवालय के अवर सचिव की ओर से यह पत्र जारी हुआ है। देवेंद्र कुमार शर्मा द्वारा केंद्रीय गृह सचिव को पत्र लिखा गया था। जिसमें मार्च माह में मुख्य सचिव और डीजीपी को जो शिकायतें की गई थी। उस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
पहली शिकायत दमोह में पदस्थ तहसीलदार डॉक्टर शैलेंद्र बिहारी शर्मा की ओर से की गई थी। दूसरी शिकायत जबलपुर के एडवोकेट देवेंद्र शर्मा की ओर से की गई थी। आवेदन में कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। शिकायतकर्ताओं ने मुख्य सचिव और डीजीपी को शिकायत भेजी थी। केंद्र सरकार को जो आवेदन भेजा गया है। उसमें कहा गया है, पुलिस अधीक्षक कटनी शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाने और धमकाने का काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *