Spread the love

पाकिस्तान से मुकाबले के लिए भारत की चौतरफा तैयारी…18 एयरपोर्ट बंद… 430 फ्लाइट कैंसिल

नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के 16वें दिन भारत ने आखिरकार बदला ले लिया है। भारतीय वायुसेना ने देर रात ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया। इसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान कब्जे वाले कश्मीर में आतंकियों के 9 ठिकानों पर सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक की। भारत ने ड्रोन और अत्याधुनिक हथियारों से 9 टारगेट सेट किए और 24 अटैक कर पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया। पहलगाम हमले का भारत ने ऐसा करार जवाब दिया है कि इस बार कोई सबूत नहीं मांगेगा, क्योंकि पाकिस्तान के तमाम लोग चश्मदीद भी हैं।
भारत ने बुधवार आधी रात करीब डेढ़ बजे ऑपरेशन सिंदूर के तहत बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, गुलपुर, सवाई, बिलाल, बरनाला, महमूना कोटली और मुजफ्फराबाद में ताबड़तोड़ हमले किए। ये वही ठिकाने हैं, जहां से भारत पर आतंकी हमले की साजिश रची जा रही थी और उन्हें अंजाम दिया जा रहा था। भारतीय सेना ने पाकिस्तान में सिर्फ आतंकी ठिकानों को टारगेट किया है। यह कार्रवाई खुफिया एजेंसी रॉ के इनपुट पर की गई है। सेना ने 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है। इनमें जैश-ए-मोहम्मद के 4, लश्कर-ए-तैयबा के 3 और हिजबुल मुजाहिदीन के 2 आतंकी ठिकाने शामिल हैं। भारत ने आतंकी अजहर मसूद और हाफिज सईद को गहरी चोट दी और उनके आतंकी कैंप को मिट्टी में मिला दिया। इस बात को पाकिस्तान की आवाम भी चीख-चीख कर कह रही है।
पूरा पाकिस्तान चश्मदीद
पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के डॉयरेक्टर लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा, भारत ने 24 मिसाइलें दागी हैं। पाकिस्तान रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भी माना कि कहा कि भारत ने हमला किया है और मिसाइलें दागी गई हैं। इसके अलावा पाकिस्तान के मस्जिदों से बकायदा ऐलान किया जा रहा था कि लोग घरों को छोड़ दें और सुरक्षित जगहों पर पहुंचे। इस दौरान घरों में कोई भी मौजूद न रहे। लोग घरों को छोडक़र सुरक्षित जगहों पर जाते नजर आए। पाकिस्तान की सरकार की तरफ से ये संदेश जनता तक पहुंचाने के लिए कहा गया था। भारत के एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान से जो वीडियो आ रहे हैं, उसमें खुद पाकिस्तान के लोग चीख-चीख बता रहे हैं कि आतंकी अजहर मसूद के ठिकाने पर मिसाइल से हमले किए गए हैं। इसमें पाकिस्तान की आवाम खुद बता रही है कि भारतीय सेना ने कैसे हमला किया है। इसके अलावा वीडियों में देख सकते हैं कि आतंकी ठिकाने से आग की लौ भी उठती दिख रही है। ये आतंकियों के ठिकाने को मिट्टी में मिलाने का सबसे बड़ा सबूत है। अहमद शरीफ चौधरी ने रात ही कहा कि भारत के हवाई हमलों में अब तक 8 नागरिक मारे गए हैं जबकि 35 घायल हुए हैं।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद देशभर में अलर्ट
भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाबी कार्रवाई के तौर पर 6-7 मई की रात पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर जोरदार हमला किया और उसे नेस्तनाबूद कर दिया। भारत की तरफ से पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत मिसाइल हमलों के बाद दोनों देशों के बीच तनाव अपने चर देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके चलते उत्तरी और पश्चिमी भारत के कम से कम 18 एयरपोट्र्स को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इन बंद एयरपोट्र्स में श्रीनगर, जम्मू, लेह, अमृतसर, पठानकोट, चंडीगढ़, जोधपुर, जैसलमेर, शिमला, धर्मशाला और जामनगर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *