Spread the love

43 घायल, एलओसी पर बढ़ा तनाव
श्रीनगर। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई के बाद सीमा पर तनाव बढ़ गया है। इसके जवाब में पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारी गोलीबारी की गई, जिसमें 15 निर्दोष भारतीय नागरिकों की जान चली गई और 43 लोग घायल हो गए।
घायलों में महिलाएं और बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल हैं। पुंछ जिले के मनकोट क्षेत्र में मोर्टार के हमले में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी 13 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। अन्य प्रभावित जिलों में राजौरी, जम्मू, सांबा और कठुआ शामिल हैं। पाकिस्तान की इस अचानक और भारी गोलीबारी के बाद जम्मू-कश्मीर के 5 सीमावर्ती जिलों में सभी शैक्षिक संस्थानों को एहतियातन बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नागरिकों से बंकरों में रहने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की है।
भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की इस गोलीबारी का जवाब दिया है, जिससे दोनों ओर से संघर्षविराम उल्लंघन लगातार 13वें दिन जारी है। अधिकारियों के अनुसार, यह स्थिति भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का संकेत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *