
जप्त रजिस्टर में दुबई में बैठे सट्टा किंग सहित 70 लोगों के नाम
जबलपुर। मदन महल पुलिस ने एक ऐसे सटोरिये को गिरफ्तार किया है जो कमिशन बेस पर आईपीएल का सट्टा खिला रहा था और उसके पास से लम्बा चौड़ा हिसाब किताब भी मिला है, पुलिस ने उसके पास से जो रजिस्टर बरामद किया है. उसमें कम से कम 60-70 सटोरियों के नाम हैं जिनका रैकेट जबलपुर से दुबई तक फैला हुआ है.
बहरहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, जबलपुर के भी पूर्व में पकड़े जा चुके नामचीन सटोरियों के नाम भी सामने आए हैं. पुलिस सूत्रों की माने तो अब इस मामले को पुलिस व्यापक एंगल से देखेगी. पकड़े गये आरोपी के पास जो रजिस्टर मिला है, उसमें दर्ज नामों की छानबीन पर एक एक से पूछताछ की जाएगी.
पुलिस का मानना है की सटोरियों की लम्बी गैंग का खुलासा होगा.
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और क्राईम ब्रांच को पूरे मामले की तहकीकात करने के निर्देश दिये हैं. कहा तो यह तक जा रहा है की एक स्पेशल टीम बारीकी से जांच पड़ताल करेगी. यहां बता दें की गत शनिवार की देररात मुखबिर की सूचना पर ग्वारीघाट निवासी एक युवक नीरज दौलतानी बताया जा रहा है, उसे आमतनपुर रोड पर घेराबंदी कर पकड़ा. उसके पास से एक मोबाईल और हिसाब का रजिस्टर मिला है. इस रजिस्टर के जब पुलिस ने पन्ने पलटे तो पुलिस भी चौक गई, रजिस्टर में करीब 70 नाम थे, हर नाम के आगे हिसाब लिखा था. इनमें दुबई में बैठे सटटा किंग सहित उसके सहयोगी साथी जो जबलपुर में पकड़े जा चुके हैं उनके नाम भी दर्ज हैं. पकड़े गये आरोपी नीरज दौलतानी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वो अपने साथी विजय उर्फ बिज्जू सिंधी द्वारा उपलब्ध करायी गई आई आईडी से आई.पी.एल. मैच का सट्टा खिलाने एवं रन, बाल, ओवर , बेटिंग के हिसाब से पैसे का लेखा जोखा कर विजय उर्फ विज्जू सिंधी तथा धर्मेन्द्र , पल्लव मिश्रा केा सट्टे की कटिंग करने का काम करता है. पुलिस ने आरोपी धर्मेन्द्र चक्रवर्ती निवासी भानतलैया, पल्लव मिश्रा निवासी चैथापुल , विजय उर्फ विज्जू सिंधी तलाश में पुलिस ने छापेमारी की जबतक वो फरार हो चुके थे. पुलिस ने आरोपी नीरज दौलतानी के कब्जे से 3 नग कीपेड मोबाइल, केलकुलेटर चार्जर सहित, पेन , रजिस्टर तथा आईपीएल से अर्जित की गई रकम 4 हजार 225 रूपये जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 4 क सट्टा एक्ट तथा 49, 52 बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई।
चार दिन पहले हाथ लगा आरोपी अब फरार….
पुलिस सूत्रों की मानें तो विजय उर्फ बिज्जू सिंधी को चार दिन पहले विजय नगर पुलिस ने पकड़ा था. उस समय भी सट्टे के दस्तावेज और अन्य सामग्री जप्त हुई थी. लेकिन बिज्जू सिंधी बिना किसी कार्यवाही के कैसे छूट गया इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. जो अब मदन महल मामले में भी फरार है.
