Spread the love

शहर के अधिवक्ता ने आईजी, डीआईजी से की शिकायत
जबलपुर। विवादों से घिरे कटनी एसपी अविजीत कुमार रंजन की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। पहले ही गंभीर आरोपों से घिरे कटनी एसपी पर शहर के एक अधिवक्ता ने पद के दुरुपयोग और अखिल भारतीय सिविल सेवा आचरण नियम के विरुद्ध कार्य करने का आरोप लगाया हैं। इस मामले में शिकायतकर्ता शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र शर्मा ने आईजी एवं डीआईजी को मंगलवार को हस्ताक्षरित शिकायत सौंपी। शिकायत में आरोप लगाया गया हैं कि कटनी पुलिस अधीक्षक अविजीत कुमार रंजन द्वारा बिना किसी सक्षम अनुमति के कटनी के एक बड़े व्यवसायी सोमेश शर्मा के कराए हुए प्रायवेट विमान के टिकट पर व्यावसायिक संबंधों के लिए 1 मई और 2 मई को दिल्ली यात्रा के संबंध में अखिल भारतीय सेवा आचरण नियम के विरुद्ध कार्य करने के लिए दंडित कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की गई हैं। शिकायतकर्ता श्री शर्मा ने शिकायत में आरोप लगाया हैं कि कटनी पुलिस अधीक्षक अविजीत कुमार रंजन बिना किसी सक्षम अनुमति के कटनी के एक बड़े व्यवसायी सोमेश शर्मा के द्वारा कराए गए प्रायवेट विमान के टिकिट पर व्यावसायिक संबंधों के लिए 1 मई और 2 मई को दिल्ली साथ-साथ गए और साथ-साथ ही लौंटे। शिकायत में आरोप लगाया गया कि अपने ही क्षेत्र के व्यवसायी के साथ इस तरह का कृत्य पद एवं शक्ति के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार को सिद्ध करता है, जो कि अखिल भारतीय सेवा आचरण नियम के प्रतिकूल है। प्रमाण के रूप में प्राइवेट विमान की टिकट संलग्न की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया हैं कि कटनी के व्यवसायी सोमेश शर्मा और कटनी के पुलिस अधीक्षक अविजीत कुमार रंजन के व्यावसायिक संबंधों और कथित तौर पर इसी तरह के अन्य कृत्यों की जांच किसी स्वतंत्र जांच एजेंसी से कराने की मांग की गई जिसमें न्यायपालिका के सदस्य भी शामिल हो। शिकायत में इसके साथ ही कटनी में चल विश्वप्रसिद्ध आनलाइन आईपीएल सट्टे की जांच कटनी के बाहर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से कराने की मांग की गई हैं। शिकायत में एसपी कटनी पर कथित तौर पर नियम के विरुद्ध कार्य करने का आरोप लगाते हुए दंडित कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *