Spread the love

आरोपी ने पेट में चाकू मारकर हत्या की और फिर मौके से फरार हो गया था

नागपुर से आकर हत्या करने वाला पकड़ाया
जबलपुर। गढ़ा थाना अतंर्गत देवताल की पहाड़ी पर निर्माण कार्यों के लिए खजुराहो से परिवार के साथ मजदूरी करने आयी 18 वर्षीय युवती की शुक्रवार 9 मई को उस वक्त हत्या कर दी गई थी जब वह पहाड़ियों पर शौच के लिए गई थी| इस अंधे हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक 19 वर्षीय आरोपी अब्दुल समद को गिरफ्तार कर लिया है| पुलिस के मुताबिक हत्या का कारण प्रेम प्रसंग होना बताया जा रहा है| जबकि पुलिस ने एक अन्य आरोपी को भी पकड़ा है उससे भी पूछताछ की जा रही है|
गढ़ा पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार खजुराहो निवासी 18 वर्षीय लक्ष्मी बाई अहिरवार की चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी गई| पुलिस ने हत्याकांड की तस्दीक शुरु की| पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने आरोपी अब्दुल समद को गिरफ्तार कर लिया| आरोपी नागपुर से यहां अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था जहां दोनों का विवाद हो गया था| युवती शौच के बहाने प्रेमी से मिलने पहुंची थी| बताया गया है के मूलत: यूपी के इलाहाबाद निवासी आरोपी अब्दुल समद की दोस्ती लक्ष्मी अहिरवार से नागपुर में हुई थी जो बाद में प्रेम प्रसंग में बदल गई थी| जहां उसने कई बार लक्ष्मी को कॉल किया, एक बार युवती ने फोन पिक किया तो आरोपी ने कहा कि वह अंतिम बार मिलने के लिए जबलपुर आया है, कहां पर मुलाकात हो सकती है। लड़की ने उसे दोपहर 12 बजे देवताल की पहाड़ी पर बुलाया। दरअसल पूछताछ में यह बात सामने आई है कि लड़की का अफेयर कही ओर हो गया था जो बात अब्दुल को पता लग गई थी और नागपुर में काम करने वाला अब्दुल समद दो दिन पहले हत्या करने के इरादे से जबलपुर आया था| युवती अब्दुल से मिलने पहुंची तो दोनों का विवाद हो गया। अब्दुल इस बात से नाराज था कि मोबाइल उसने खरीदकर दिया था, पर वह बात किसी और से करती थी।
लक्ष्मी ने जैसे ही शोर मचाते हुए वहां से जाने लगी तो अब्दुल ने चाकू निकाला और सबसे पहले उसका गला रेत दिया, इसके बाद आरोपी ने पेट में चाकू मारकर हत्या की और फिर मौके से फरार हो गया। गढ़ा पुलिस की टीम ने मृतिका के मोबाइल कॉल डिटेल मोबाइल लोकेशन और सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर साक्ष्य जुटाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया| पुलिस ने आरोपी से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *