Spread the love

हादसों के बाद फिर जागा प्रशासन, यात्री और स्कूल बसों का किया निरीक्षण
खरगोन । प्रदेश सहित जिले में तेजी से बढ़ रहे यात्री और स्कूल बस हादसों के बाद एक बार फिर प्रशासन ने वाहन चालकों को नियमों का पाठ पढ़ाना शुरु कर दिया है। गुरुवार को पुलिस ने यात्री और स्कूल बसों की औचक चेकिंग की। पहले ही दिन 10 यात्री और स्कूल बसों में खामियां पाए जाने पर चालानी कार्रवाई की गई। जबकि आरटीओ ने अब तक इस मामले में कोई सुध नही ली है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बढ़ते वाहन दुर्घटनाओं व यातायात सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए शैक्षिक संस्था संचालकों को बच्चों के आवागमन एवं राहगीरों की सुरक्षा के लिए शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप, फिटनेस, अधिकृत वाहन उपयोग करने साथ ही तय नियमों, मानकों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाने शुरु किया गया है। यातायात थाना प्रभारी रमेश सोलंकी ने अमले के साथ विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं/ विद्यालयों में जाकर एवं पृथक-पृथक चेकिंग प्वाइंटों में विद्यालय वाहनों व यात्री वाहनों की जांच की गई। करीब 50 स्कूल/ यात्री बसों को चेक किया, इसमें 10 वाहनों में नियमों की अनदेखी पर चालानी कार्यवाही कर व सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई है।
क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं
कार्रवाई के दौरान विद्यालय में शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था जैसे प्राथमिक उपचार किट, गति नियंत्रण यंत्र, अग्निशमन यंत्र, वाहनों के दरवाजे, वाहनों की बॉडी, दस्तावेज, गति नियंत्रक यंत्र, चालक का लाइसेंस, वाहन फिटनेस इत्यादि चेक किए गए। यात्री बस संचालकों को क्षमता से अधिक यात्रियों को न बस में बैठना, तेजगति से वाहन न चलाना, बिना वैध कागजो अथवा परमिट के वाहन को न चलाने, बसों मे फस्र्टऐड किट, फायर एक्सटिंगिशर आदि की जांच की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *