Spread the love

गुना | परिवहन विभाग की टीम द्वारा बजरंगगढ़ में गुना बायपास पर चैकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग अभियान में 20 यात्री बस चैक की गई। जिसमें 03 यात्री बस ओव्हरलोड एवं 02 यात्री बस बिना फिटनेस पाई गई, 05 यात्री बसें अन्य अपराध एवं 01 यात्री बस बिना कागज जप्त की गई। इस प्रकार कुल 10 यात्री बसों पर 11,500 रूपये जुर्माने के रुप में वसूल किया गया। कार्यवाही के दौरान परिवहन की टीम में चैकपॉइन्ट प्रभारी संतोष सिंह तोमर, विवेक दुबे, आरक्षक ब्रजेन्द्र उपाध्याय, धु्रव कुमार मीना, सोनू ओझा एवं नीतिन शर्मा मौजूद रहे। आरटीओ श्री वैश्य द्वारा बताया गया कि जिले में अवैध वाहनों तथा विशेषकर अवैध बसों के ऊपर कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *