Spread the love

58 कर्मचारियों के साथ यौन संबंध
बीजिंग । चीन में एक महिला गवर्नर, झोंग यांग, को भ्रष्टाचार और गलत आचरण के आरोप में 13 साल की जेल और एक मिलियन युआन (लगभग 1.18 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया गया है। झोंग यांग पर 58 पुरुष कर्मचारियों के साथ यौन संबंध बनाने और लगभग 60 मिलियन युआन रिश्वत लेने के गंभीर आरोप हैं।
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, झोंग यांग गुइझोउ प्रांत में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की गवर्नर और उप सचिव के रूप में कार्यरत थीं। उनकी सुंदरता और शक्ति की वजह से उन्हें खूबसूरत गवर्नर के रूप में भी जाना जाता था।
52 वर्षीय झोंग यांग पर आरोप है कि उन्होंने अपने 58 पुरुष कर्मचारियों के साथ यौन संबंध बनाए। कुछ कर्मचारियों ने लाभ पाने के लिए उनका प्रेमी बनना चुना। जबकि अन्य ने नौकरी खोने के डर से ऐसा किया। झोंग ओवरटाइम काम और व्यावसायिक यात्राओं के बहाने अपने प्रेमियों के साथ समय बिताया करती थी। झोंग यांग 22 वर्ष की आयु में कम्युनिस्ट पार्टी में शामिल हुईं और बाद में नेशनल पीपुल्स कांग्रेस में डिप्टी बनीं। वे किसानों की मदद और जरूरतमंद बुजुर्गों की सहायता के लिए जानी जाती थीं।

डॉक्यूमेंट्री से रिश्वत लेने का खुलासा
2023 में गुइझोउ रेडियो और टेलीविजन द्वारा निर्मित एक डॉक्यूमेंट्री में झोंग यांग की भ्रष्ट गतिविधियों का पर्दाफाश हुआ। यह सामने आया कि उन्होंने कई बार रिश्वत ली और पद का दुरुपयोग कर अपनी पसंदीदा कंपनियों को टेंडर दिलवाए। झोंग यांग को अप्रैल 2023 में भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। सितंबर में उन्हें पद से हटा दिया गया और कम्युनिस्ट पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। इसके बाद उन्हें 13 साल की सजा सुनाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *