Spread the love

खरगोन । जिले के मुंबई- आगरा नेशनल हाईवे स्थित औद्योगिक क्षेत्र निमरानी में संचालित हो रही फैक्ट्री से लोहे पैडल सहित स्कै्रप सामान चोरी मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने 4 महिलाओं से चोरी का माल बरामद कर उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 13 मई को फरियादी निवासी धामनोद ने चौकी खलटांका पर आकर सूचना दी थी कि, खैतान केमिकल एण्ड फर्टिलाईजर्स लिमिटेड परिसर से करीब 45 हजार रुपए मूल्य का चोरी हुआ है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस टीम ने गठित कर चोरों की तलाश शुरु की। फैक्ट्री सहित आसपास के सीसीटीवी कैमरो के फुटेज तलाशने पर 4 महिलाएं नजर आई। फुटेज के आधार पर संदिग्ध महिलाओ की तलाश शुरु की गई। मुखबिर की सूचना पर काजल पिता स्व. राजेश गिरी निवासी इनपुन भोगावा थाना मांधाता जिला खंडवा हाल मुकाम धामनोद, रीना पति मुकेश गिरी निवासी वार्ड नंण्ण् 14 पंधाना थाना पंधाना, टीना पति शुभम गिरी निवासी तेजाजी नगर ब्रीज के निचे इंदौर हाल मुकाम धामनोद और शांतीबाई पति स्व. राजेश गिरी निवासी ग्राम इनपुन भोगावा थाना मांधाता जिला खंडवा हाल मुकाम धामनोद को हिरासत में लिया गया। थाने लाकर पूछताछ करने पर उन्होंने उक्त चोरी को करित करना स्वीकार किया गया। महिलाओ के कब्जे से चोरी किया लोहे के पैडल व स्क्रेब विधिवत जब्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *