
सागर / कौमी एकता के प्रतीक कुतुब हजरत सैयद दाऊद मक्की चिश्ती साबरी रह.अलैह पीली कोठी वाले बाबा के 75 वें उर्स के पहले दिन मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने पीली कोठी वाले बाबा की दरगाह पर चादर पेश करते हुए देश व प्रदेश में अमन,चेन व शांति की प्रार्थना की।इस दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री अशरफ खान,हाजी अजीम खान,मुह.जकि खान,शेख असलम, खालिद अली,अर्श खान,अयान खान, आमीन सोमिल कुरैशी,अर्शलान खान आदि मौजूद थे।
