Spread the love

पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार, नशे का आदी था पति
जालौन। यूपी के जालौन जिले में एक पत्नी ने अपने और प्रेमी के बीच बाधा बन रहे पति की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, महिला ने अपना जुर्म कुबूल करते हुए बताया कि उसका पति नशे का आदी था और वह उसे आए दिन प्रताड़ित करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
यह मामला एटा कोतवाली क्षेत्र के गिरथान गांव 13 मई की रात का बताया जा रहा है गिरथान गांव में मोंटी उर्फ अजय पाल (30) का शव उनके घर के पीछे बाड़े में मिला। शव के सिर, चेहरे और गले पर गहरी चोटों के निशान थे। मृतक के पिता ने 15 मई को कोतवाली में अपनी बहू शिवानी (21) पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। मृतक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि मोंटी की मौत गला दबाने से हुई थी। इसके बाद पुलिस ने शिवानी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिससे वह टूट गई और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस को शिवानी ने बताया कि उसका पति शराब का आदी था और अक्सर उसे प्रताड़ित करता था। इसी दौरान उसकी नजदीकियां गांव के ही युवक सचिन से हो गईं और दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। शिवानी ने स्वीकार किया कि उसका पति उसे सचिन से मिलने से रोकता था। 13 मई की रात जब मोंटी शराब पीकर घर लौटा, तो दोनों के बीच बहस हो गई। गुस्से में शिवानी ने पति का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शिवानी ने बताया कि उसने हत्या को एक्सीडेंट बताने के लिए पति के शव को छत से नीचे फेंक दिया, ताकि लगे कि गिरने से उसकी मौत हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उसकी प्लान की पोल खोल दी। पुलिस ने शिवानी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या इस मामले में सचिन की कोई भूमिका थी। इस घटना से पूरा गांव स्तब्ध है और पड़ोसियों का कहना है कि मोंटी और शिवानी के बीच अक्सर झगड़े होते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *