Spread the love

श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जिनालय में हुआ भव्य आयोजन
छिंदवाड़ा – मध्य प्रदेश की धर्म नगरी छिंदवाड़ा के विद्वानों की नगरी सिंगोड़ी में सुंदर एवं मनोहारी श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जिनालय का निर्माण श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन ट्रस्ट द्वारा किया गया। जिसमें मनोहारी वेदी का भव्य शिलान्यास बाल ब्रह्मचारी महेंद्र भैया अमायन के कुशल निर्देशन में विधि विधान पूर्वक किया गया।
जिनशासन सेवक दीपक राज जैन ने बताया कि इस अवसर पर मन्नूलाल जैन परिवार को शांति विधान कराने एवं मोहनलाल जैन राज परिवार को मुख्य वेदी शिलान्यास कर्ता बनने का सौभाग्य मिला।
सभी जिनवाणी तत्वरसिक श्रावक – श्राविकाओं ने प्रातः काल की मंगल बेला पर श्री पार्श्वनाथ जिनालय में श्री जिनेन्द्र पूजन कर स्वाध्याय भवन में गुरुदेवश्री के मांगलिक का लाभ लिया पश्चात मंगलगान के साथ राज परिवार के निवास से स्वर्ण एवं रजत शिलाओं को लेकर शौभायात्रा निकाली गई जो मंगलगान करते हुए श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जिनालय पहुंची जहां सौभाग्यशाली परिवारों द्वारा श्री वेदी जी का शिलान्यास कर अपने कर कमलों को पवित्र किया।
मंगल महोत्सव में छिंदवाड़ा मुमुक्षु मंडल, जैन युवा फेडरेशन सहित जिले से बड़ी संख्या में साधर्मी बंधुओं ने सम्मिलित होकर जिनशासन की मंगल प्रभावना की, जिनका सिंगोड़ी समाज द्वारा आत्मीय अभिनंदन किया गया।
आपको बता दें कि सिंगोड़ी में जल्द ही वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन कर विधि विधान पूर्वक मनोहारी वेदी पर श्री जिन प्रतिमाओं को विराजमान किया जावेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *