
टीम करेली टीआई को मिली सफलता
करेली । अवैध मादक पदार्थ के नशे के कारोबार के विरूद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी हैा थाना करेली पुलिस की गिरफ्त में एक अवैध गांजे के कारोबारी, 02 किलो 46 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित एक मोटर साईकिल जप्त ।उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध मादक पदार्थ के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने, साथ ही नशे का कारोबार एवं सेवन करने वालों पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु संपूर्ण जिला अंतर्गत विशेष अभियान चलाया जाकर जिले के विभिन्न थानों में लगातार धरपकड की कार्यवाही की जा रही है । थाना करेली पुलिस की गिरफ्त में एक अवैध गांजे के कारोबारी, 02 किलो 46 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित एक मोटर साईकिल जप्त – दिनांक 19.05.25 को करेली पुलिस टीम अपराध पतासाजी एवं भ्रमण हेतु बरमान तरफ रवाना हुई थी तभी बैहर तिराहा प्रतिक्षालय के पास एक व्यक्ति संदिग्ध हालात में दिखा जिसके उपर संदेह होने पर उससे नाम पता पूछा जिसने अपना नाम शिवम शर्मा उर्फ सौरभ शर्मा पिता हरिओम शर्मा उम्र 22 साल निवासी ग्राम बिछुआ पोस्ट डोगरसलैया थाना देवरी जिला सागर का होना बताया उक्त व्यक्ति की विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे में 02 किलो 46 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया । आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त एक मोटर साईकिल भी जप्त की गयी है। आरोपी शिवम उर्फ सौरभ शर्मा के विरूद्ध अपराध क्रमांक 456/25 धारा 8/20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध कायम कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया है उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी करेली निरीक्षक प्रियंका केवट, सहायक उपनिरीक्षक नरेश आरसे, वरिष्ठ आरक्षक राजेश बागरी, आरक्षक अभिषेक पटेल, आरक्षक सचिन लोधी, आरक्षक मनोज सिलावट, सैनिक रियाज खान की मुख्य भूमिका रही ।
