Spread the love

झाबुआ। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल झाबुआ जिले की जनपद पंचायत राणापुर की ग्राम पंचायत कंजावानी खास पहुंचे। यहां उन्होंने नदी के उदगम स्थल के समीप स्थित शिव मंदिर का पूजन किया। मंदिर से नदी के उद्गम स्थल तक कलश यात्रा निकाली गई। तत्पश्चात मंत्री श्री पटेल ने भामची नदी के उदगम स्थल का विधिवत पूजन किया। इस दौरान मंत्री श्री नागरसिंह चौहान भी उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत कंजावानी खास पर अलग-अलग समुदाय के लोग निवासरत हैं। यह ग्राम पंचायत, अलीराजपुर जिले के भाबरा तहसील ग्राम छापरी व गुजरात सीमा से लगा हुआ राणापुर जनपद पंचायत जिला झाबुआ की ग्राम पंचायत है। उक्त ग्राम पंचायत के ग्वालदरा फलिया की पहाड़ियों से भामची नदी का उद्गम हुआ। उद्गम स्थल पर शिव मंदिर विराजमान है जो एक दर्शनीय स्थल है यहां का वातावरण बहुत ही शांत वह शीतल है ।
उक्त नदी के उद्गम स्थल पर बारहमासी पानी रहता है उक्त नदी ग्वालदरा फलिया से उद्गम होकर ग्राम पंचायत रूपा खेड़ा, मंडली नाथू,गलती, कुंदनपुर, नागन खेड़ी, से होते हुए लगभग 35 से 40 किलोमीटर बाद झाबुआ विकासखंड के ग्राम मंडली बड़ी में मौद नदी में जाकर समाहित हो जाती है। उक्त नदी पर ग्राम पंचायत कुंदनपुर में मध्य प्रदेश शासन द्वारा एक बड़े बैराज का निर्माण किया गया है जिसमें लगभग 100 हेक्टेयर की भूमि सिंचाई होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *