Spread the love

सब्सिडी के लिए मांगे रुपए, लोकायुक्त ने पकड़ा
अशोकनगर। कृषि एवं यांत्रिकी विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर शैलेंद्र सिंह यादव को ग्वालियर लोकायुक्त ने बुधवार को गांधी पार्क से 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कृषि योजना की सब्सिडी दिलाने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा था। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता सीमा अहिरवार ने कृषि विभाग की योजना के तहत 23 लाख रुपए का सामान खरीदा था, जिस पर उन्हें 7.50 लाख रुपए की सब्सिडी मिलनी थी। आरोपी ने सब्सिडी दिलाने के लिए 20 हजार रुपए की मांग की, जो बातचीत के बाद 15 हजार रुपए में तय हुई। आरोपी पहले ही फोन पे के माध्यम से 5 हजार रुपए ले चुका था।
5 दिन पहले की शिकायत:
शिकायतकर्ता के पति ने 5 दिन पहले लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी और ऑडियो तथा फुटेज भी उपलब्ध कराए थे। लोकायुक्त की टीम आरोपी को कोतवाली थाने ले गई है, जहां आगे की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के लिए लोकायुक्त ग्वालियर की 15 सदस्य टीम आई थी। डीएसपी विनोद सिंह कुशवाह के नेतृत्व में टीम में तीन इंस्पेक्टर शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *