Spread the love

नीमच ! अपर कलेक्‍टर श्रीमती लक्ष्मी गामड़ ने कल तहसील कार्यालय जीरन एवं न्यायालय तहसीलदार जीरन व न्यायालय नायब तहसीलदार जीरन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्‍होने अभिलेख दस्तावेज, पंजीयों, आदि का अवलोकन किया गया। न्यायालय तहसीलदार जीरन में प्रचलित प्रकरण बटवारा एवं अभिलेख दुरूस्ती से संबंधित प्रकरणों का भी अवलोकन किया। जिसमें बटवारा प्रकरण में 04 पेशीयों तक हल्का पटवारी द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं करने पर हल्का पटवारी कुचडोद तथा हल्का पटवारी बामनिया द्वारा तीन पेशीयों तक रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं करने पर कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये। साथ ही तीन माह से अवधि के प्रकरणों का नियमानुसार अविलंब निराकरण करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार श्री यशपाल मुजाल्दा एवं अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *