
इन्दौर। कल एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे ने विडियो बना सुसाइड नोट लिख जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी मामला मुस्लिम जिम ट्रेनर द्वारा उसकी पत्नी को लव जिहाद में फंसाने का था। मामले में पुलिस ने अस्पताल में युवक के बयान और सुसाइड नोट के आधार पर कार्रवाई करते लव जिहादी मुस्लिम जिम ट्रेनर मोहम्मद मकसूद पिता अयूब खान को गिरफ्तार कर लिया है। मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार जिहादी ने जिम जाने के दौरान हिंदू महिला को प्रेमजाल में फंसा लिया था। जब पति को शंका हुई तो उसने लव जिहादी और पत्नी के खिलाफ सारे सबूत जुटाए। पुलिस ने कई शिकायतें की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार उसने चार पेजों का सुसाइड नोट लिखा और एक वीडियो बनाकर जहर खा लिया था। एसीपी मल्हारगंज विवेक सिंह चौहान के अनुसार मामले में मोहम्मद मकसूद पिता अयूब खान पर प्रतिबंधात्मक धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
