Spread the love

भोपाल। शहर की कमला नगर थाना पुलिस ने ऑटो मे सफर करने वाली महिलाओ से चोरी करने वाले 3 शातिर चोरो को गिरफ्तार कर कई वारदातो का राजफाश करते हुए करीब 3 लाख के सोने-चांदी के जेवरात जप्त किये है। गिरोह का एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। सभी आरोपी आदतन बदमाश है, जिनका पुराना अपराधिक रिकार्ड है। थाना प्रभारी कमला नगर निरूपा पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया की बीती 16 मई को फरियादी दुर्गा द्विवेदी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया की वह अपनी भाभी के यहां बेटी ओर नातिन के साथ सतना से वापस आ रही थी। रानी कमलापति स्टेशन के बाहर सांची पार्लर के पास से सवारी आटो में बैटी जिसमे आटो चालक के अलावा 3 अन्य व्यक्ति भी बैठे हुए थे। वह भी उसी आटो मे बैठ कर अपने घर अंवेडकर नगर पहुंच गई। घर आने के बाद जब उन्होनें अपना ट्राली सुटकेस खोलकर देखा तो उसमे रखे सोने के झुमकी, मंगलसूत्र , अंगूठी ओश्र चांदी की एक जोड पायल गायब थी। चोरी गये माल की कीमत साढ़े तीन लाख रूपये थी। मामला कायम कर पुलिस ने आरोपियो की पहचान के लिये रुट मैप तैयार कर लगभग 200 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक संदेही ऑटो चालक को सिंधी कालोनी बस स्टैंड से हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में वह सकपका गया इसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर आटो सहित चालक के थाने ले गई। उसका अपराधिक रिकार्ड खंगालने पर पता चला की ऑटो चालक मतीन निवासी कबीट पुरा थाना टीला जमालपुरा का आदतन बदमाश है। इसके बाद पुलिसिया अंदाज में हुई पूछताछ में उसने खुलासा किया की उसने अपने साथियो नासिर उर्फ सुटकेस उर्फ नासिरउद्दीन पिता नजमुद्दीन (55) निवासी कबीट पुरा, माजिद गोल्डन, और कलाम अंसारी पिता समसुद्दीन (33) निवासी ऐशबाग के साथ मिलकर ऑटो में सवार महिला के सुटकेस से सोने-चांदी के जेवर चोरी किये थे। पुलिस ने उसके दो साथियो कलाम और नासिर को भी गिरफ्तार करते हुए चोरी के माल सहित ऑटो भी जप्त कर लिया है। अन्य आरोपी नासिर सुटकेस उर्फ नासिरउद्दीन भी थाना टीला जमालपुरा का आदतन बदमाश है, उसके खिलाफ चोरी, मारपीट, हत्या सहित लगभग 45 अपराध कोर्ट में विचाराधीन है। वहीं गिरोह के फरार आरोपी माजिद निवासी पुतली घर के खिलाफ भी 15 आपराधिक मामले दर्ज है। ऑटो में सवारी बैठाकर चोरी की वारदात को मास्टर मांईड नासिर सुटकेस है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश के साथ ही पकड़े गये आरोपियो से अन्य वारदातो के बारे में पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *