Spread the love

रूमाल में छिपा रखी थी 5 लाख की स्मैक
अशोकनगर। पुलिस ने 70 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। जप्त स्मैक की कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पुलिस ने बोहरे कॉलोनी निवासी आसमा बानो (50) के रूप में हुई है। तलाशी में महिला के कपड़ों में छिपाए गए रूमाल से स्मैक पाउडर मिला। मौके पर ही इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे से उसका का वजन कराया तो वह 70 ग्राम निकला। पुलिस ने पंचनामा बनाकर स्मैक जब्त कर ली। शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस जानकारी देते हुए एसडीओपी विवेक शर्मा और कोतवाली थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर एसआई रेणु रावत ने अपनी टीम के साथ एलकेटी अस्पताल के पास छापेमारी की। जहां पर रोड किनारे नीचे मैदान में एक महिला खडी दिखी जिसे टोका तो वह भागने का प्रयास करने लगी। जिसे पुलिस बल की मदद से रोका गया। उप निरीक्षक रेणु रावत ने महिला का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम असमा वानो पति अलीम खांन उम्र 50 साल निवासी वोहरे कालोनी का होना बताया। उप निरीक्षक रेणु रावत ने आसमां बानो की तलाशी ली गई तो आसमां बानो के पहने हुऐ कपड़ों के अंदर बाये तरफ एक मखमली लाल रंग के रूमाल नुमा कपड़ा मिला। जिसके अंदर स्मैक पाउडर रखा हुआ था। आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आसमा बानो जिले की प्रमुख ड्रग सप्लायर है। उसके खिलाफ पहले से ही स्मैक और अवैध शराब से जुड़े चार मामले दर्ज हैं। पुलिस अब स्मैक के सोर्स का पता लगाने के लिए महिला को रिमांड पर लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *