
खरगोन। कार में हो रही शराब तस्करी का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। करीब एक लाख 30 हजार रुपए कीमत की देशी शराब के साथ कार जब्त कि गई है।
मंडलेश्वर थाना पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मुखबिर की सूचना पर रेनोल्ट कार को कसरावद फाटे पर नाकाबंदी करने कर रोका गया। पुलिस टीम को देख चालक ने कार पलटाकर भागने का प्रयास किया, जिसका पीछा किया गया, इस पर चालक कार क्रमांक एमपी 07 सीएल 2509 छोड़ कर भाग निकला। कार की तलाशी लेने पर डिक्की एवं सीट पर कुल 26 शराब की पेटियां रखी पाई गई। इन पेटियों में कुल 234 लीटर अवैध देशी शराब जिसकी कीमत 1 लाख 30 हजार रुपए आंकी गई है, विधिवत जब्त की गई है।
