
बल्देवगढ़। ग्राम भेलसी निवासी करंजू रैकवार की बेटी प्रीति रैकवार ने अपने पति राहुल रैकवार, जेठ कमलेश रैकवार और जेठानी गीता रैकवार पर दहेज की मांग और प्रताड़ना के आरोप लगाए है। प्रीति ने बल्देवगढ़ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर दहेज प्रताड़ना की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रीति रैकवार की शादी करीब तीन साल पहले जतारा के वार्ड नंबर 5, घटिया मोहल्ला निवासी राहुल रैकवार से हुई थी। शादी में प्रीति और उसके माता-पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। शादी के बाद प्रीति तेरह दिन तक ससुराल में रही। इसके बाद पति, जेठ और जेठानी ने दो लाख रुपए नकद की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर प्रीति को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। परेशान होकर प्रीति करीब एक साल से मायके में रह रही थी। अब उसने थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने पति राहुल, जेठ कमलेश और जेठानी गीता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
